9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकुरान जलाने वाला इराकी ईसाई सलवान मोमिका कौन था? स्वीडन में जिसकी...

कुरान जलाने वाला इराकी ईसाई सलवान मोमिका कौन था? स्वीडन में जिसकी कर दी गई गोली मारकर हत्या

Published on

स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सलवान इस्लाम धर्म के आलोचक थे. जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय सलवान को बुधवार रात स्टॉकहोम के पास सॉडेटेलिए इलाके में गोली मारी गई थी. अब सवाल ये है कि अगर भारत में कोई व्यक्ति किसी धार्मिक किताब को जलाता है, तो उसे क्या सजा दी जाएगी. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

बता दें मोमिका ने खुद को इराक में एक ईसाई मिलिशिया के प्रमुख के रूप में पेश किया था. उनका संगठन इमाम अली ब्रिगेड्स के अंतर्गत आता है. जानकारी के मुताबिक ये संगठन 2014 में बनाया गया था और इस पर वॉर क्राइम के आरोप लगते रहे हैं. सलवान मोमिका ने 2017 में इराकी शहर मोसुल के बाहरी इलाके में अपना सशस्त्र समूह भी बनाया था।

क्या है मामला?
सलवान मोमिका दुनियाभर में चर्चा में तब आए थे, जब उन्होंने साल 2023 में ईद के मौके पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने मुस्लिम धार्मिक ग्रंथ कुरान का अपमान किया और उसे जलाया था. जिसके बाद बीते बुधवार रात 38 वर्षीय मोमिका को स्टॉकहोम के पास सॉडेटेलिए इलाके में गोली मारी गई है. दरअसल सलवान इस्लाम धर्म के आलोचक थे.

भारत में क्या मिलेगी सजा?
बता दें कि भारत में किसी भी धर्म की किताब को जलाने या धर्म का अपमान करने पर कड़ी सजा मिलती है. भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 के तहत किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को नष्ट करने पर सज़ा हो सकती है. इसके अलावा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किसी भी तरह का भाषण, लेखन, या संकेत देने पर भी सज़ा हो सकती है.

कितने साल की सजा?
अब सवाल ये है कि भारत में धर्म के खिलाफ किसी भी तरह का कृत्य करने पर क्या सजा मिलती है. बता दें कि आईपीसी की धारा 295 के तहत किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को नष्ट करने पर दो साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. वहीं आईपीसी की धारा 295A के तहत किसी वर्ग के धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. वहीं आईपीसी की धारा 298 के तहत धार्मिक स्थलों, पूजा स्थलों, या धार्मिक प्रतीकों के अपमान या नुकसान पर दो साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...