9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीनी वैज्ञानिकों ने किया चमत्कार, बिना मां के सिर्फ दो पिताओं से...

चीनी वैज्ञानिकों ने किया चमत्कार, बिना मां के सिर्फ दो पिताओं से पैदा किए बच्चे, जानें मामला

Published on

बीजिंग

चीनी वैज्ञानिकों ने भ्रूण स्टेम सेल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके दो पिताओं वाले चूहे बनाए हैं। ये चूहे अब अपनी वयस्क उम्र तक जिंदा रहने में कामयाब रहे हैं। चीनी वैज्ञानिकों की इस कामयाबी से दुनिया के सामने भ्रूण की विकास क्षमता को बढ़ाने का एक संभावित तरीका भी सामने आया है। वैज्ञानिकों ने दो दशक पहले दो मादा माता-पिता वाले चूहे सफलतापूर्वक बनाए थे लेकिन दो दो नर माता-पिता के साथ यही उपलब्धि हासिल करना एक चुनौती साबित हुआ है।

टारगेटेड जेनेटिक इंजीनियरिंग का किया इस्तेमाल
नवीनतम सफलता इंप्रिंटेड जीन की टारगेटेड जेनेटिक इंजीनियरिंग के माध्यम से संभव हुआ है। वे जीन आमतौर पर माता या पिता में से केवल एक कॉपी से व्यक्त होते हैं जबकि दूसरी क़पी को साइलेंट करा दिया जाता है। चीनी अकादमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों के नेतृत्व वाली टीम ने मंगलवार को पीर-रिव्यूड जर्नल सेल स्टेम सेल में प्रकाशित एक पेपर में लिखा, “हम दिखाते हैं कि 20 इंप्रिंटेड जीन को ठीक करने से व्यवहार्य द्वि-पैतृक (Bi-Paternal) चूहों का विकास संभव हो जाता है।”

रिजेनरेटिव दवाइयां होंगी और ज्यादा प्रभावी
गुआंगजौ में सन यात-सेन विश्वविद्यालय के सह-लेखक और प्रोफेसर लुओ गुआनझेंग ने एक जर्नल प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “ये निष्कर्ष इस बात के पुख्ता सबूत देते हैं कि स्तनधारियों के एकलिंगी प्रजनन में मुख्य बाधा इंप्रिंटिंग असामान्यताएं हैं।” लुओ ने कहा, “यह दृष्टिकोण भ्रूण स्टेम कोशिकाओं और क्लोन किए गए जानवरों के विकासात्मक परिणामों में उल्लेखनीय रूप से सुधार कर सकता है, जो रिजेनरेटिव दवाइयों को और ज्यादा प्रभावी और उन्नत बनाने के लिए रास्ता खोल सकता है।”

स्तनधारियों में अलैंगिक प्रजनन मुश्किल
कुछ जानवर जैसे छिपकलियों की कुछ प्रजातियां अलैंगिक प्रजनन के माध्यम से संतान पैदा कर सकती हैं, लेकिन स्तनधारियों में यह स्वाभाविक रूप से कभी नहीं देखा गया है। जब वैज्ञानिकों ने दशकों पहले कृत्रिम रूप से इसे हासिल करने का प्रयास करना शुरू किया, तो वे द्वि-मातृ भ्रूण (Bi-Maternal Embryos) बनाने में सफल रहे, लेकिन गर्भाशय में प्रत्यारोपित होने के बाद वे मर जाते थे। अंततः यह पता चला कि इंप्रिंटेड जीन ही समस्या थे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...