9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में पढ़ने गए छात्र कर रहे 'ओवरस्टे', संसद में उठा मुद्दा,...

अमेरिका में पढ़ने गए छात्र कर रहे ‘ओवरस्टे’, संसद में उठा मुद्दा, वीजा नीतियों में बदलाव की हुई मांग

Published on

अमेरिका में हर साल लाखों भारतीय पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, जबकि हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स एक्सचेंज विजिटर के तौर पर इस देश में पहुंचते हैं। अमेरिकी संसद में एक्सचेंज विजिटर के तौर पर आने वाले भारतीयों को लेकर सनसनीखेज जानकारी दी गई है। एक अमेरिकी सांसद ने बताया कि अमेरिका में 2023 में 7,000 से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट और एक्सचेंज विजिटर्स ने ओवरस्टे किया। इसका मतलब है कि वे अपने वीजा की अवधि से ज्यादा वक्त तक देश में रहे।

सेंटर फॉर इमिग्रेशन स्टडीज की जेसिका एम वॉन ने H-1B वीजा समेत अमेरिका की इमिग्रेशन नीतियों में कई तरह के बदलावों का भी सुझाव दिया। हाउस कमिटी ऑन द ज्यूडिशियरी की सुनवाई में उन्होंने बताया कि 32 देशों के छात्रों/एक्सचेंज विजिटर्स का ओवरस्टे रेट 20% से ज्यादा है। ये सुनवाई ‘अमेरिका में इमिग्रेशन प्रवर्तन की बहाली’ पर आयोजित की गई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद से ही इमिग्रेशन एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। सरकार भी लगातार इस मुद्दे पर एक्शन में नजर आ रही है।

किस वीजा कैटेगरी में सबसे ज्यादा छात्रों ने किया ओवरस्टे?
सबसे ज्यादा ओवरस्टे F और M वीजा कैटेगरी में देखने को मिला है। F-1 वीजा के जरिए किसी भी शख्स को अमेरिका के मान्यता प्राप्त कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सेमिनरी, कंजर्वेटरी, एकेडमिक हाई स्कूल, एलिमेंट्री स्कूल या किसी अन्य शैक्षणिक संस्थान में फुल-टाइम स्टूडेंट के तौर पर पढ़ाई करने की इजाजत देता है। वहीं, M-1 वीजा कैटेगरी के तहत छात्रों को वोकेशनल या अन्य नॉन-अकेडमिक प्रोग्राम में दाखिला मिलता है। भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़ाई के लिए F-1 वीजा पर ही जाते हैं।

वीजा नीतियों में बदलाव की हुई वकालत
जेसिका एम वॉन ने कहा, “चार देशों-ब्राजील, चीन, कोलंबिया और भारत-के 2,000 से ज्यादा नागरिकों ने 2023 में स्टूडेंट/एक्सचेंज वीजा पर ओवरस्टे किया। जहां भारत का सबसे ज्यादा नंबर (7,000) रहा है।” उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि दोहरे इरादे की अवधारणा स्टूडेंट वीजा आवेदकों पर लागू नहीं होनी चाहिए। इसकी जगह हर आवेदक को अपनी पढ़ाई के बाद अपने देश लौटने का इरादा और संभावना प्रदर्शित करनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वीजा जारी करने की नीतियों में बदलाव की जरूरत है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...