9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान को उबारेगा भारत का दोस्‍त रूस! मॉस्को से इस्लामाबाद पहुंची टीम,...

पाकिस्‍तान को उबारेगा भारत का दोस्‍त रूस! मॉस्को से इस्लामाबाद पहुंची टीम, स्टील मिल्स की बदल सकती है किस्मत

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान स्टील मिल्स (PSM) जल्दी ही रूस की मदद से फिर से शुरू हो सकती हैं। रूस इसमें मदद कर इनको फिर से चालू करने पर विचार कर रहा है। रूसी विशेषज्ञों की एक टीम ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया और PSM की पुनरुद्धार योजना पर चर्चा की। 31 जनवरी को टीम ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट भी दे दी है। पाकिस्तान के उद्योग और उत्पादन मंत्रालय ने संसदीय समिति से कहा है कि इस संबंध में अंतिम फैसला 30 जून तक आने की उम्मीद है। इन मिलों का चलना पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक सकता है।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की एक तकनीकी टीम ने PSM की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया। PSM पर 345 अरब के भारी कर्ज के बावजूद रूसी टीम ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। इससे पाकिस्तानियों को मिल के फिर से चालू होने की उम्मीद बंधी है। रूसी टीम का ये दौरा ऐसे समय हुआ है, जब दोनों देशों में रिश्ते बेहतर हो रहे हैं। दोनों देशों का बेहतर होता रिश्ता इसलिए भी ध्यान खींच रहा है क्योंकि रूस ऐतिहासिक रूप से भारत का दोस्त रहा है जबकि पाकिस्तान की नजदीकी अमेरिका से रही है। बीते कुछ समय में स्थिति बदली है और रूस ने पाकिस्तान से अपने संबंध सुधारे हैं।

पाकिस्तान को मिलेगी बड़ी मदद
पाकिस्तान सरकार ने माना है कि स्टीम मिल्स 2015 से बंद है। अधिकारियों को उम्मीद है कि रूस के साथ सहयोग से एक व्यावहारिक पुनरुद्धार योजना बन सकती है। PSM का पुनरुद्धार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। PSM दशकों तक पाकिस्तान के सबसे बड़े औद्योगिक संस्थानों में से एक रहा है। इसके बंद होने से हजारों लोगों की नौकरियां गई हैं।

रूसी टीम के मूल्यांकन के बाद ही PSM के भविष्य का फैसला होगा। पुनरुद्धार योजना सफल होती है तो यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यह देखना होगा कि रूस और पाकिस्तान मिलकर इस चुनौती से कैसे निपटते हैं। PSM के कर्मचारी इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि PSM फिर से चालू होगा और उन्हें रोजगार मिलेगा।

PSM के पुनरुद्धार के लिए कई चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती PSM का भारी कर्ज है। इसके अलावा मिल की पुरानी तकनीक को अपग्रेड करने की जरूरत है। बिजली की कमी भी एक बड़ी समस्या है। इन चुनौतियों के बावजूद रूस अगर मदद करेगा तो PSM का पुनरुद्धार संभव है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...