नई दिल्ली
दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इस क्रम में मादीपुर से आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार राखी बिड़लान ने जनता से लिखित में वादा किया है। राखी बिड़लान कहा कि अगर मैं 1 साल में अपने वादों को पूरा करने में असफल रही, तो मैं न केवल पद से इस्तीफा दूंगी, बल्कि सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं का त्याग भी कर दूंगी।
…तो इस्तीफा दे दूंगी
मादीपुर की जनता के नाम लिखे पत्र में राखी ने लिखा कि आज मैं आपके सामने एक मजबूत संकल्प और गारंटी के साथ खड़ी हूं। अगर आप मुझे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र की सेवा का अवसर देंगे, तो मैं यह वादा करती हूं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर मादीपुर विधानसभा में विकास और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करूंगी। मादीपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त पानी और सीवर की लाइन नई लगवाई जाएंगे। सभी गलियों में सुरक्षा के लिए गेट लगवाएं जाएंगे। सभी पार्कों में जिम झूले लगवाएं जाएंगे। अगर में अपने वादों को पूरा करने में असफल रही, तो मैं न केवल पद से इस्तीफा दूंगी।
सरकार की सुविधाओं का त्याग कर दूंगी
राखी बिड़लान ने कहा कि मैं केवल पद से इस्तीफा दूंगी बल्कि सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं का त्याग भी कर दूंगी। उन्होंने आगे लिखा मैं मादीपुर विधानसभा में ही रहूंगी और मादीपुर के तीनों बाड़ी में मेरा कार्यालय होगा, जहां हर नागरिक अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर आ सकेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरा आपके प्रति विश्वास और जवाबदेही का प्रमाण है मुझे आपका समर्थन दें, मेरे काम को जांचें और मुझे आपके सेवक के रूप में कार्य करने का अवसर दें।
इस बार मादीपुर से चुनाव
राखी आम आदमी पार्टी की मौजूदा विधायक होने के साथ ही दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष भी हैं। पार्टी ने इस बार राखी बिड़लान की सीट बदल दी है। राखी बिड़लान ने पिछली बार मंगलोपुरी से चुनाव जीता था। मंगोलपुरी सीट पर 1993 से 2008 तक कांग्रेस लगातार जीतती आई है।
दो बार मंगोलपुरी से थीं विधायक
साल 1993, 1998, 2003 और 2008 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी राज कुमार चौहान को जीत मिली जो शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री भी बने। वह इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2013 में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राखी बिड़लान को जीत मिली। वह 2015 और 2013 में भी आप के टिकट पर यहां से जीत कर विधानसभा पहुंची।
