17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान से बेहतर है Su-57... रूस का बड़ा दावा,...

अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान से बेहतर है Su-57… रूस का बड़ा दावा, एक्सपर्ट ने बताया सच, भारत के लिए कर रहे दावेदारी

Published on

मॉस्को

भारत लगातार अपनी एयरफोर्स की ताकत बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। भारत के सामने चीन और पाकिस्तान की चुनौती है लेकिन फिलहाल इंडियन एयरफोर्स लड़ाकू विमानों की कमी का सामना कर रही है। ऐसे में भारत जल्दी ही मॉडर्न फाइटर जेट खरीदने पर विचार कर रहा है। पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए भारत की फेवरेट लिस्ट में रूस और अमेरिका के जेट सबसे ऊपर माने जा रहे हैं। ऐसे में रूस और अमेरिका, दोनों ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके जेट ज्यादा बेहतर हैं। रूस ने कहा है कि उनका जेट Su-57 अमेरिका के F-35 से कहीं ज्यादा बेहतर है।

रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक इंटरनेशनल ने दावा किया है कि रूस का Su-57 लड़ाकू विमान अमेरिका के F-35 से बेहतर है। यह दावा अलास्का में एक F-35 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आया है। स्पुतनिक ने Su-57 की कई खूबियां गिनाते हुए कहा कि इसकी रडार से बचने की क्षमता, इसकी रफ्तार, रेंज और हथियार क्षमता इसे अमेरिकी जेट से बेहतर बनाती है।

Su-57 वाकई बेहतर?
नेशनल इंट्रेस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि स्पुतनिक के दावे पूरी तरह ठीक नहीं है। वास्तव में Su-57 की संख्या बहुत कम है और इसे वास्तविक युद्ध में कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसके विपरीत F-35 का बड़े पैमाने पर उत्पादन हुआ है और इसे कई देशों की एयरफोर्स इस्तेमाल कर रही हैं।

स्पुतनिक का कहना है कि Su-57 दुश्मन के रडार में नहीं आता है। इसमें 20 किमी की सर्विस सीलिंग, 5,500 किमी की रेंज और 2,470 किमी प्रति घंटे की रफ्तार है। Su-57 हाइपरसोनिक मिसाइल ले जा सकता है जो किसी भी दुश्मन के हवाई सुरक्षा को भेद सकती है। स्पुतनिक ने दावा किया कि Su-57 अमेरिका के F-35 की तुलना में छह रडार से लैस है।

विशेषज्ञों ने दावों को कहा गलत
विशेषज्ञों ने स्पुतनिक के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि Su-57 अमेरिका के F-35 जितना उन्नत नहीं है। न्यू हेवन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रोफेसर डॉ मैथ्यू श्मिट ने कहा, ‘Su-57 वास्तव में पिछली पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। कभी-कभी इसे 4.5 जनरेशन का लड़ाकू विमान कहा जाता है। इसका क्रॉस सेक्शन F-35 से कहीं बड़ा है और इसमें खुले इंजन हैं। Su-57 दिखाता है कि रूसी वैमानिकी अमेरिका ही नहीं चीनी तकनीक से भी पीछे है।

श्मिट का कहना है कि F-35 और Su-57 की क्षमताओं की तुलना करने पर F-35 स्पष्ट रूप से बेहतर विमान है। F-35 वाकई एक पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इसमें बेहतर एवियोनिक्स और बेहतर स्थितिजन्य जागरूकता है। इसे दुनियाभर में कई वायु सेनाओं ने आजमाया है और ये पाया है कि ये एक शानदार विमान है। अभी इस तरह से रूसी विमान को इस्तेमाल नहीं किया गया है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...