4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की हालत खराब, श्रीलंका के खिलाफ बिना कप्तान के वनडे...

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की हालत खराब, श्रीलंका के खिलाफ बिना कप्तान के वनडे टीम का किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एक बड़ी मुश्किल में फंस गई है। टीम के कप्तान पैट कमिंस समेत कई बड़े खिलाड़ी चोटिल हैं। यही कारण है इन खिलाड़ियों ने श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं लिया है। टेस्ट के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम के लिए यह अहम तैयारी है, लेकिन कंगारू टीम के पास दिक्कत ये है कि उनके पास कप्तान ही नहीं है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया, लेकिन इसमें कप्तान का नाम नहीं है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इस विचार कर रही है कि पैट कमिंस की जगह वनडे में किसे यह जिम्मेदारी सौंपी जाए। हालांकि, इस विकल्प के लिए स्टीव स्मिथ सबसे प्रबल दावेदार हैं क्योंकि वह टेस्ट सीरीज में कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि वनडे में उनके नाम पर विचार नहीं किया है।

ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ी नहीं हैं टीम
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जो टीम चुनी गई थी उसमें चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो नहीं खेलेंगे। इन नामों में मार्कस स्टोइनिस पहले स्थान पर हैं। स्टोइनिस ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वहीं मिचेल मार्श चोट के कारण रुल्ड आउट हो गए। इसके अलावा जो हेजलवुड और पैट कमिंस कमिंस भी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में लगभग मुश्किल है जबकि हेजलवुड के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड- ट्रेविस हेड, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ,मार्नस लाबुशेन, जोस इंग्लिश, एलेक्स कैरी, एरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सेवल,कूपर कोनली,सीन एबॉट, बेन डॉरशुइस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस,स्पेंसर जॉनसन और तनवीर सांगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...