17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeशिक्षाफेल हो गए तो क्या होगा? पीएम मोदी की 2 मिनट की...

फेल हो गए तो क्या होगा? पीएम मोदी की 2 मिनट की बात सुनकर हमेशा के लिए भाग जाएगा डर!

Published on

एक छात्रा ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया.. मेरे मन में चिंता रहती है कि अगर मैं फेल हो गई तो क्या होगा? तो इस डर से कैसे बचें? पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग फेल हो जाते हैं उनका जीवन रुक नहीं जाता। आपको तय करना है कि जीवन में सफल होना है या किताबों से सफल होना है। आपको सोचना चाहिए कि आपकी असफलताएं तो आपकी गुरु हैं जो आपको सिखाती हैं। ऐसे में आपको उनसे डर नहीं लगेगा और आपको सीखने की इच्छा होगी।

हर साल 10वीं में 12वीं में 40 प्रतिशत, 30 प्रतिशत बच्चे फेल होते हैं, उनका क्या होता है? बच्ची कहती है कि वो दोबारा से कोशिश करते हैं। पीएम कहते हैं कि फिर से फेल हो गए तो? जिंदगी अटक नहीं जाती है। आपको तय करना होगा जीवन में सफल होना है या फिर किताबों से सफल होना है। जीवन में सफल होने का एक उपाय यह होता है कि आप अपने जीवन की जितनी विफलताएं हैं उनको अपना टीचर बना लें। आपको मालूम होगा कि क्रिकेट मैच होता है तो बाद में सारे प्लेयर बैठकर देखते हैं कि हमने क्या गलती की और इसका सुधार कैसे किया जाए।

क्या आप भी, अपनी जो विफलताएं हैं, उन विफलताओं को टीचर बना सकते हैं क्या? दूसरा जीवन सिर्फ परीक्षाएं नहीं हैं, जीवन को समग्रता में देखना चाहिए। अब आपने जैसे दिव्यांग जनों के जीवन को बड़ी बारीकी से देखना चाहिए। परमात्मा ने कुछ चीजें उन्हें नहीं दी हैं, परमात्मा ने कुछ और चीजें इतनी एक्ट्राओडिनरी दी होती हैं कि वो उसके जीवन का संबल बन जाती हैं, ताकत बन जाती हैं। तो आपके अंदर भी परमात्मा ने आपके अंदर भी कुछ कमियां रखी हैं और कुछ विशेषताएं भी रखी हैं।

विशेषताओं में और ज्यादा अच्छा कैसे बने इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। फिर कोई पूछेगा नहीं कि तुम्हारी डिग्री क्या है? तुम कहां पढ़े थे? तुम्हारे 10वीं में कितने मार्क्स आए? ये कोई नहीं पूछेगा तो कोशिश ये होनी चाहिए कि मार्क्स बोलें या जीवन बोले? जीवन बोलना चाहिए।

Latest articles

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

More like this

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित: नरसिंहपुर प्रदेश में अव्वल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

भोपाल मप्र राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा...