4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम पड़ेगी सब पर भारी... भारतीय दिग्गज रवि...

चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम पड़ेगी सब पर भारी… भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री की भविष्यवाणी

Published on

दुबई,

खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण और घरेलू परिस्थितियों में खेलने से मेजबान पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर सकता है, भले ही उसे सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की कमी खलेगी. भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का ऐसा मानना ​​है.गत चैम्पियन पाकिस्तान ने हाल में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन वनडे सीरीज जीती, जिससे वह आत्मविश्वास के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी में उतरेगा.

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘मेरा मानना है कि पाकिस्तान इस तरह की टीम है जिसने पिछले 6 से 8 महीनों में सीमित ओवरों की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है विशेष कर दक्षिण अफ्रीका में उसका प्रदर्शन बेहतरीन था.’पाकिस्तान की टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी अयूब चोटिल होने के कारण इस प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन शास्त्री का मानना है कि इसके बावजूद उसकी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं.

उन्होंने कहा,‘उसे टॉप ऑर्डर में अयूब की कमी महसूस होगी क्योंकि वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, लेकिन पाकिस्तान की टीम घरेलू परिस्थितियों में खतरनाक टीम है. मेरा मानना है कि उसे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करना चाहिए. इसके बाद कोई भी टीम जीत सकती है.’ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने शास्त्री की बात पर सहमति व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिक्र किया, जिसमें शाहीन आफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन शामिल हैं.

रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘मैं रवि से पूरी तरह सहमत हूं. अयूब शानदार खिलाड़ी है और उनकी कमी पूरा करना मुश्किल होगा, लेकिन पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण बहुत अच्छा है. शाहीन आफरीदी और नसीम शाह की अगुवाई में उसके तेज गेंदबाजों ने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है. उनके पास किसी भी तरह की बल्लेबाजी लाइनअप को परेशान करने के लिए तेजी और कौशल है.’पाकिस्तान चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद उसका सामना 23 फरवरी को दुबई में भारत से होगा.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...