8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर मामले में हमास को चेताया, बोले- 'खोल देंगे...

डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर मामले में हमास को चेताया, बोले- ‘खोल देंगे नरक के दरवाजे’

Published on

नई दिल्ली

इजरायल और हमास के बीच सीजफायर पिछले कई दिनों से जारी है। सीजफायर के तहत हमास लगातार इजरायल के बंधकों को रिहा कर रहा है। लेकिन इसके बाद हमास ने इजरायल पर सीजफायर रुल को तोड़ने का आरोप लगाया है। हमास का कहना है कि वो इजरायली बंधको की रिहाई रोक सकता है। हमास के इस बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है।

ट्रंप ने हमास के बयान के बाद चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं किया गया तो वो इजरायल-हमास सीजफायर समझौते को खत्म करने और साथ ही हमास के खात्मे का प्रस्ताव रखेंगे। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा है कि वो हमास के लिए नरक के दरवाजे खोल देंगे।

अमेरिका रोक सकता है जॉर्डन और मिस्र की मदद
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में बोलते हुए कहा कि यदि जॉर्डन और मिस्र सरकार गाजा से फिलिस्तीनी शरणार्थियों को लेने से मना करता है ऐसे में अमेरिका उनकी मदद रोक सकता है। इससे पहले भी ट्रंप ने शपथ के पहले दिन ही कहा था कि फिलिस्तीनियों को उनकी प्रस्तावित अमेरिका द्वारा अधिग्रहण वाली योजना के तहत गाजा लौटने का अधिकार नहीं होगा।

इजरायल और हमास के बीच हुए सीजफायर के अनुसार, हमास को फिलिस्तीनी कैदियों और बंदियों के बदले शनिवार को इजरायल के और बंधकों को रिहा करने की उम्मीद की जा रही थी। ये नियम पिछले तीन सप्ताह से लागू थी। वहीं हमास द्वारा की गई घोषणा के बाद इजरायली बंधक परिवारों और उनके समर्थकों ने सोमवार की रात तेल अवीव के बंधक चौक वाले इलाकों को घेर लिया। इस प्रदर्शन में करीब 2 हजार लोगों के शामिल होने की जानकारी है।

नेतन्याहू करेंगे बड़ी बैठक
हमास के बंधकों को न छोड़ने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि हमास ने सीजफायर नियम का उल्लंघन किया है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि सेना को गाजा और देश की रक्षा के लिए उच्चतम स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इजरायली अधिकारी ने बताया कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार सुबह डिफेंस और विदेश मंत्री के साथ बैठक करने वाले हैं।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this