13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'बाइडेन राज में अडानी ग्रुप की जांच संदेहास्पद', अमेरिका के 6 सांसदों...

‘बाइडेन राज में अडानी ग्रुप की जांच संदेहास्पद’, अमेरिका के 6 सांसदों ने अटॉर्नी जनरल को लिखी चिट्ठी

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के छह सांसदों ने ट्रंप सरकार के अटॉर्नी जनरल को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने पूर्ववर्ती बाइडेन सरकार की ओर से अडानी समूह के खिलाफ की गई कार्रवाई की जांच की मांग की है. इन सांसदों का कहना है कि इस कार्रवाई से भारत के साथ अमेरिका के संबंध खराब हुए हैं.

लैंस गूडन, पैट फैलन, माइक हैरिडोपोलस, ब्रैंडन गिल, विलियम आर. टिमन्स और ब्रायन बाबिन ने 10 फरवरी को अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी को चिट्ठी लिखी. इन सांसदों ने भारत को अहम साझेदार बताते हुए कहा कि बाइडेन सरकार की ओर से की गई कार्रवाई से अमेरिका को नुकसान पहुंचा है.

इस पत्र में कहा गया है कि अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच का कोई आधार नहीं था. यह जांच संदेहास्पद है. विदेशी ताकतों के प्रभाव में जांच के आदेश दिए गए. इस जांच से भारत और अमेरिका के रिश्ते प्रभावित हुए.

बता दें कि भारतीय अरबपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) पर अमेरिका में गंभीर आरोप लगाए गए थे. ये आरोप उनकी कंपनी के निवेशकों को धोखा देने के हैं. उन पर अमेरिका में अपनी कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के लिए 265 मिलियन डॉलर या करीब 2236 करोड़ रुपये की रिश्वत देने और इसे छिपाने का आरोप लगाया गया है. यह पूरा मामला अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है.

ऐसा दावा किया गया कि ये पूरा मामला अरबों डॉलर के मुनाफे से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि इस कॉन्ट्रेक्ट के जरिए अडानी ग्रुप को 20 सालों में करीब 2 अरब डॉलर से ज्यादा का मुनाफा होने की उम्मीद थी. अधिकारियों को ये रिश्वत 2020 से 2024 के बीच दिए जाने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया है.

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...