13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगान दूतावास का कंट्रोल हमें सौंपे भारत... तालिबान की बड़ी डिमांड, क्या...

अफगान दूतावास का कंट्रोल हमें सौंपे भारत… तालिबान की बड़ी डिमांड, क्या करेगी मोदी सरकार

Published on

काबुल

अफगानिस्तान में तालिबान के विदेश मंत्रालय ने भारत से बड़ी डिमांड की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने भारत से दिल्ली स्थित अफगान दूतावास की कमान तालिबान को सौंपने की अपील की है। तालिबान की यह डिमांड तब आई है, जब भारत ने हाल में ही पहली बार उससे उच्चस्तरीय संपर्क किया है। पिछले महीने दुबई में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने तालिबान के विदेश मंत्री अमीर अमीर खान मुत्ताकी से मुलाकात की थी। इसके अलावा भारत ने तालिबान प्रशासित अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और ईरान के चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल को लेकर भी बातचीत की है।

सुहैल शाहीन का बेटा बनेहा भारत में राजदूत!
अमू टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने नई दिल्ली में अफगानिस्तान के दूतावास पर नियंत्रण करने के लिए भारत सरकार के साथ चर्चा फिर से शुरू कर दी है। इन प्रयासों के तहत, तालिबान ने कथित तौर पर भारतीय अधिकारियों को प्रस्तावित राजनयिकों की एक नई सूची सौंपी है, जिसमें दोहा में तालिबान के प्रतिनिधि सुहैल शाहीन के बेटे नजीब शाहीन भी शामिल हैं। दिल्ली में अफगानिस्तान का विदेश मंत्रालय नवंबर के अंत से बंद है। तब अफगान राजनयिकों ने कहा था कि वह लंबे इंतजार के बाद भी राजनयिकों के लिए वीजा एक्सटेंशन और भारत सरकार के रुख में बदलाव नहीं कर पाए।

तालिबान के अनुरोध पर भारत कर रहा विचार
भारतीय विदेश सचिव के साथ बैठक के बाद, तालिबान ने नई दिल्ली को अपने राजनयिक उम्मीदवारों की सूची फिर से सौंपी है। कनाडा में अफगानिस्तान के पूर्व राजदूत शिंकाई कारोखैल ने कहा कि भारत इस मामले को सावधानी से देखेगा। कारोखैल ने कहा, “भारत तालिबान के अनुरोध को पूरी तरह से खारिज नहीं कर सकता है, लेकिन राजनयिक भूमिकाओं के लिए व्यक्तियों को मंजूरी देने में वह अत्यधिक चयनात्मक होगा।” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की खुफिया और सेना के साथ तालिबान के घनिष्ठ संबंधों को देखते हुए, नई दिल्ली इस्लामाबाद के सुरक्षा प्रतिष्ठान से सीधे जुड़े लोगों को नियुक्त करने से बच सकती है।”

भारत भी काबुल में खोल सकता है दूतावास
सूत्र यह भी संकेत देते हैं कि भारत समानांतर रूप से काबुल में अपना दूतावास फिर से खोलने पर विचार कर सकता है, जो अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद से बंद है। नई दिल्ली दूतावास के अलावा, अफगानिस्तान के भारत में दो वाणिज्य दूतावास हैं- एक मुंबई में और दूसरा हैदराबाद में। मुंबई वाणिज्य दूतावास की देखरेख वर्तमान में तालिबान द्वारा नियुक्त इकरामुद्दीन कामिल द्वारा की जा रही है, जो भारत में दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।

इकरामुद्दीन कामिल कर रहे दूतावास की देखरेख
उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, कामिल ने पूर्व सरकार के पतन के बाद अफगानिस्तान लौटने के बाद तालिबान द्वारा संचालित विदेश मंत्रालय में काम किया था। कामिल की नियुक्ति से पहले, मुंबई वाणिज्य दूतावास का नेतृत्व जकिया वरदाक कर रही थीं। हालांकि, मई में उन्हे 25 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के प्रयास में हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। वरदाक ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...