13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप का निशाना चीन, लेकिन टैरिफ वॉर का सबसे ज्यादा फायदा उसे...

ट्रंप का निशाना चीन, लेकिन टैरिफ वॉर का सबसे ज्यादा फायदा उसे ही होगा

Published on

नई दिल्ली,

डोनाल्ड ट्रंप आए दिन नए-नए टैरिफ का ऐलान कर रहे हैं जिससे दुनिया भर में हड़बड़ी मची हुई है. 4 फरवरी को उन्होंने चीन से अमेरिका में आयात किए जा रहे सभी सामानों पर 10% का टैरिफ लगा दिया. बदले की कार्रवाई करते हुए चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर टैरिफ की घोषणा की. इसके तुरंत बाद ही खबर आई कि ट्रंप ने अमेरिका में आयात किए जा रहे सभी स्टील और एल्यूमिनियम उत्पादों पर 25% का टैरिफ लगा दिया है. और इस टैरिफ का निशाना है चीन.

अमेरिका के कुल स्टील इस्तेमाल का एक चौथाई हिस्सा आयात होता है. चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्टील उत्पादक और निर्यातक है लेकिन अमेरिका को यह बहुत कम मात्रा में स्टील निर्यात करता है.

हालांकि, एल्यूमिनियम के लिए अमेरिका बहुत हद तक चीन पर निर्भर है. अमेरिका में जितना भी एल्यूमिनियम इस्तेमाल होता है, उसका 50 फीसद आयात किया जाता है. अमेरिका सबसे अधिक एल्यूमिनियम कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात से खरीदता है. तीसरे नंबर पर चीन है जहां से अमेरिका लाखों मीट्रिक टन एल्यूमिनियम खरीदता है.

ट्रंप के स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ का असर दुनिया के उन सभी देशों पर पड़ेगा जो अमेरिका को भारी मात्रा में ये धातु निर्यात करते हैं. इनमें चीन के अलावा कनाडा, मैक्सिको और ब्राजील जैसे देश शामिल हैं.

एशियाई देश दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया और जापान पर भी ट्रंप के नए टैरिफ का असर होगा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कहा है कि वो टैरिफ से छूट के लिए अमेरिका से बातचीत करने की कोशिश करेगा.लेकिन अगर किसी देश को टैरिफ से छूट पानी है तो उसका एक ही तरीका है और वो है- ट्रंप को यह यकीन दिलाना कि उस देश पर लगे टैरिफ अमेरिका के हित में नहीं हैं.

चीन निशाना लेकिन ट्रंप के टैरिफ से कैसे फायदे में रहेगा चीन?
ट्रंप ने स्टील और एल्यूमिनियम पर 25% का जो टैरिफ लगाया है वो दुनिया के हर उस देश पर लागू होता है जो अमेरिका को इन धातुओं की सप्लाई करता है. इसके अलावा ट्रंप ने दुनिया के तीन देशों को निशाना बनाकर भी टैरिफ लगाया है जिसमें चीन पर 10%, कनाडा और मैक्सिको पर शुरुआती 25% टैरिफ शामिल है.

ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन ने भी कच्चे तेल, लिक्विफाइड नेचुरल गैस, कोयला, कृषि मशीनरी और पिक-अप ट्रकों पर 10-15% का टैरिफ लगा दिया है. चीन ने बदले की कार्रवाई में अन्य कदम भी उठाए हैं जैसे 25 महत्वपूर्ण खनिजों के अमेरिका निर्यात पर प्रतिबंध लगाना और कई अमेरिकी कंपनियों को बैन करना.

कई विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप के टैरिफ की कार्रवाई के केंद्र में भले ही चीन हो लेकिन इसका सबसे अधिक फायदा चीन को ही होने वाला है. विश्लेषकों का कहना है कि चीन इस मौके को ग्लोबल साउथ के देशों के लिए एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में पेश करने के लिए कर सकता है. वो ग्लोबल साउथ के देशों को यह विश्वास दिला सकता है कि चीन के साथ व्यापारिक साझेदारी पर विश्वास किया जा सकता है.पश्चिमी देश रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक व्यापार युद्ध में उलझे हुए हैं और उनका ध्यान बंटा हुआ है, ऐसे में चीन बिना किसी हस्तक्षेप के अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकता है.

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...