10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'अगर शनिवार तक रिहा नहीं किए बंधक तो...', खत्म हो सकता है...

‘अगर शनिवार तक रिहा नहीं किए बंधक तो…’, खत्म हो सकता है गाजा सीजफायर, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

Published on

यरुशलम,

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि अगर 15 फरवरी, शनिवार दोपहर तक बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो गाजा में युद्धविराम समझौता समाप्त हो जाएगा. एक दिन पहले हमास ने घोषणा की थी कि वह सीजफायर समझौते के ‘इजरायली उल्लंघन’ पर इजरायली बंधकों को रिहा करना बंद कर देगा, जिसके जवाब में नेतन्याहू ने यह चेतावनी दी है.

नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘जब तक हमास हार नहीं जाता, तब तक सेना अपनी लड़ाई जारी रखेगी’. हमास ने सोमवार को इजरायल पर सीजफायर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है और कहा कि गाजा अलगी सूचना तक इजरायली बंधकों की रिहाई पर रोक लगा दी है. हमास के इस फैसले के बाद से दोनों के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने का खतरा बढ़ गया है.

हमास ने इजरायल पर लगाए समझौते के उल्लंघन के आरोप
हमास सैन्य शाखा के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा कि शनिवार को होने वाली अगली निर्धारित बंधक रिहाई तब तक स्थगित रहेगी, जब तक कि इजरायल सीजफायर समझौते का पालन नहीं करता और पिछले हफ्तों की भरपाई नहीं करता.

अबू उबैदा ने इजरायल पर फिलीस्तीनियों पर गोलीबारी करने, उत्तरी गाजा में लोगों के लौटने में देरी और पट्टी में मानवीय सहायता को पहुंचने से रोकना का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शनिवार को इजरायल और फिलिस्तीनी बंधकों की अदला-बदली होनी थी, जिसमें सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में तीन और इजरायली बंधकों को रिहा किया जाना था.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this