13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या पाकिस्तान से बासमती चावल की लड़ाई हार जाएगा भारत, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने...

क्या पाकिस्तान से बासमती चावल की लड़ाई हार जाएगा भारत, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने दिया झटका

Published on

इस्लामाबाद

भारत और पाकिस्तान बासमती चावल को लेकर वैश्विक स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई की शुरुआत में पाकिस्तान को जीत हासिल हुई है। दरअसल, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने आधिकारिक तौर पर बासमती को पाकिस्तानी उत्पाद के रूप में मान्यता दी है। अब यह लड़ाई यूरोपीय संघ तक पहुंच गई है। भारत और पाकिस्तान दोनों यह उम्मीद कर रहे हैं कि फैसला उनके पक्ष में आएगा। यह लड़ाई जीतने वाले देश को संरक्षित भौगोलिक संकेत (PGI) स्टेटस प्रदान किया जाएगा, जो किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र से जुड़े उत्पादों को बौद्धिक संपदा अधिकार प्रदान करता है।

क्या दांव पर लगा है?
निर्यात अर्थव्यवस्था: बासमती चावल दोनों देशों के लिए एक प्रमुख कृषि उत्पाद है और उनकी निर्यात अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दोनों देश बासमती चावल का निर्यात कर हर साल बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा कमाते हैं। बासमती चावल अपनी सुगंध और स्वाद के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

सांस्कृतिक महत्व: बासमती चावल दोनों देशों के व्यंजनों और संस्कृतियों का अभिन्न अंग है। घरों में विशेष अवसरों या शादी-विवाह जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर अक्सर बासमती चावल को पकाया जाता है।

गुणवत्ता मान्यता: PGI स्टेटस मान्यता प्राप्त गुणवत्ता के कारण उत्पादों को उच्च कीमतों पर बेचने की अनुमति देती है। ऐसे में दोनों देश इसे पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। जिस भी देश को यह स्टेटस मिलेगा, वह वैश्विक स्तर पर बासमती चावल के मूल्यों का निर्धारण कर सकेग।

क्या हो रहा है?
PGI आवेदन: भारत ने 2018 में PGI स्थिति के लिए आवेदन किया था, लेकिन पाकिस्तान ने आवेदन का विरोध किया। दोनों देशों के बीच बातचीत रुकी हुई है। भारत और पाकिस्तान ने यूरोपीय संघ और भारत में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

क्या इतिहास है?
1998 में, यूके सरकार ने बासमती चावल की शुद्धता का परीक्षण करने के लिए एक परियोजना शुरू की। 2001 में, भारत और पाकिस्तान ने अमेरिकी कृषि विभाग और संघीय व्यापार आयोग से अमेरिका में उगाए गए चावल को बासमती के रूप में लेबल किए जाने से रोकने के लिए याचिका दायर की थी।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...