4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल52 रनों की पारी में भी बड़ा रिकॉर्ड बना गए विराट कोहली,...

52 रनों की पारी में भी बड़ा रिकॉर्ड बना गए विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर को यहां भी पछाड़ा

Published on

अहमदाबाद

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेल रही है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है। पिछले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाकर फॉर्म हासिल की। अब तीसरे मैच में विराट कोहली के बल्ले से रन निकल गए हैं। रोहित के जल्दी आउट होने के बाद दूसरे ही ओवर में बैटिंग करने उतरे विराट ने 52 रनों की पारी खेली।

एशिया में विराट के 16 हजार रन पूरे
विराट कोहली ने एशिया में खेले गए मैचों में अपने 16 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। इसमें भारत के साथ ही बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई शामिल हैं। विराट ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 2008 में श्रीलंका में किया था। उनके एशिया में हुए मैचों में 16025 रन हो गए हैं। विराट ने ये रन 312 मैचों में 340 पारियों में बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 52 शतक और 79 अर्धशतक निकले।

तीन बल्लेबाजों के विराट से ज्यादा रन
एशिया में 16 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली चौथे बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं। सचिन ने एशिया में 21741 रन बनाए हैं। वह 20000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने का नंबर आता है। हालांकि सबसे कम पारी में 16 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड विराट के नाम हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।

इसी मैदान पर बनाई थी आखिरी वनडे फिफ्टी
विराट कोहली ने नवंबर 2023 के बाद वनडे में फिफ्टी बनाई है। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में इसी मैदान पर अपनी आखिरी वनडे फिफ्टी लगाई थी। आदिल रशीद की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 52 रनों की पारी खेली। 55 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके के साथ ही एक छक्का भी लगाया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...