भेल भोपाल।
संत रविदास जी की जयंती पिपलानी स्थित शिव नगर में मनाई गई। दुलीचंद जांगड़ा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिक नेता दीपक गुप्ता शामिल हुए। दीपक गुप्ता ने कहा की जातिगत समानता के पक्षधर और ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त करें वाले महान संत के चरणों में सादर नमन करते हैं और उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर हम सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से योगेंद्र कौशल, टीआर गहलोत, पीएन उपाध्याय, सतीश कनोजिया सहित क्षेत्र की माताएं—बहनें शामिल हुईं।
