6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को मिला महाराष्ट्र 2x660 मेगावाट कोराडी सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन का...

बीएचईएल को मिला महाराष्ट्र 2×660 मेगावाट कोराडी सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन का आर्डर

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल ने घरेलू प्रतिस्पर्धी बोली के तहत, महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 2×660 मेगावाट कोराडी सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन (यूनिट 11 और 12) की स्थापना के लिए एक बड़ा ऑर्डर प्राप्त किया है। यह ऑर्डर महाजेनको द्वारा बीएचईएल को दिया गया है।

इस परियोजना में बीएचईएल के कार्यक्षेत्र में मुख्य संयंत्र पैकेज (बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर) और संबंधित सहायक उपकरणों के साथ-साथ सभी आवश्यक विद्युत, सिविल और संरचनात्मक कार्यों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, इरेक्शन, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल है। कंपनी के कार्यक्षेत्र में उन्नत, उच्च-दक्षता वाले उत्सर्जन नियंत्रण उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है।

बीएचईएल निर्मित सेट महाराष्ट्र में महाजेनको की कुल स्थापित कोयला-आधारित उत्पादन क्षमता में 75 फीसदी से अधिक का योगदान करते हैं और कंपनी वर्तमान में महाजेनको की 660 मेगावाट भुसावल परियोजना को भी निष्पादित कर रही है। भारत के अग्रणी बिजली उपकरण निर्माता के रूप में, देश भर में 1,70,000 मेगावाट से अधिक यूटिलिटी विद्युत क्षमता स्थापित करने के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, बीएचईएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और पावर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के देश के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...