4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा के विकेट के बाद जश्न में डूब गई थी इंग्लैंड,...

रोहित शर्मा के विकेट के बाद जश्न में डूब गई थी इंग्लैंड, फिर टीम इंडिया ने यूं पलट दिया मैच

Published on

अहमदाबाद

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भी जीत लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ने बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन अंतिम में रोहित शर्मा की टीम ने बाजी मार ली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस वनडे सीरीज का क्लीन स्वीप कर लिया। 2024 में भारतीय टीम को एक भी वनडे मैच में जीत नहीं मिली थी।

दो साझेदारी इंग्लैंड को किया बर्बाद
भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया था। पिछले मैच में शतक लगाने वाले कप्तान रोहित शर्मा मार्क वुड का शिकार बन गए। विराट कोहली फॉर्म से ही जूझ रहे थे। ऐसे में रोहित का विकेट इंग्लैंड के लिए खुशी देना वाला था। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम की तरफ से दो शतकीय साझेदारी हो गई। पहले विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ 107 गेंदों पर 116 रनों की साझेदारी बनाई।

122 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। यहां से भी इंग्लैंड की टीम वापसी कर सकती थी, क्योंकि ज्यादा देर नहीं हुई थी। लेकिन फिर श्रेयस अय्यर उतरे। बेहतरीन लय में चल रहे अय्यर ने गिल के साथ 93 गेंद पर 104 रन जोड़े। जब शुभमन गिल तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए तो भारत का स्कोर 35वें ओवर में 226 रन था। इंग्लैंड की टीम दबाव में आ चुकी थी। आखिरी में उनके गेंदबाजों ने वापसी की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मैच में क्या क्या हुआ?
पहले खेलते हुए पारी की आखिरी गेंद पर भारतीय टीम ऑलआउट हो गई। टीम ने उससे पहले 356 रन बनाए। 357 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम अक्षर पटेल (22 रन पर दो विकेट), हर्षित राणा (31 रन पर दो विकेट), अर्शदीप सिंह (33 रन पर दो विकेट) और हार्दिक पंड्या (38 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 34.2 ओवर में 214 रन पर ढेर हो गई।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...