11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजेलेंस्‍की जमीनी सच मान लें... अमेरिका ने NATO मेंबरशिप पर यूक्रेन को...

जेलेंस्‍की जमीनी सच मान लें… अमेरिका ने NATO मेंबरशिप पर यूक्रेन को दिया झटका, ट्रंप के रक्षा मंत्री ने कही पुतिन के दिल की बात!

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका ने यूक्रेन को नाटो सदस्यता पर समर्थन से इनकार किया है, साथ ही उसकी रूस से अपनी जमीन वापसी की मांग को भी खारिज कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि अमेरिका रूस के खिलाफ लड़ाई में उसका सबसे बड़ा मददगार है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को ब्रुसेल्स में नाटो की मीटिंग में कहा कि यूक्रेन को 2014 वाली सीमाओं में वापस लाना अवास्तविक और सपनों जैसी बात है। इससे कुछ नहीं होगा, सिर्फ युद्ध लंबा चलेगा।

हेगसेथ ने कहा, ‘युद्ध खत्म करने और स्थायी शांति के लिए जमीनी हकीकत को समझना होगा। हम एक संप्रभु और समृद्ध यूक्रेन चाहते हैं लेकिन 2014 की सीमाओं पर लौटने की बात सच्चाई से परे है। इस तरह की यूक्रेन की मांग से सिर्फ युद्ध लंबा चलेगा और ज्यादा लोग मारे जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध रोकना और शांति स्थापित करना चाहते हैं। वह रूस और यूक्रेन को बातचीत के लिए मेज पर लाना चाहते हैं। इसके लिए व्याहवारिक रुख अपनाना होगा।

नाटो पर भी यूक्रेन को झटका
हेगसेथ ने इस दौरान कहा कि यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी की जरूरत है। सुरक्षा की बात को अमेरिका मानता है लेकिन यूक्रेन को नाटो सदस्यता शांति समझौते के लिए ठीक नहीं है। अमेरिका की ओर से यह संदेश सीधेतौर पर यूक्रेन की निराशा बढ़ाने वाला है। यूक्रेन लगातार रूस सीमा पर 2014 के पहले की स्थिति बहाल करने, नाटो की सदस्यता और 10-सूत्रीय शांति योजना पर जोर दे रहा है। नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने की यूक्रेन की कोशिश का रूस विरोध करता है।

अमेरिका की ओर से यूक्रेन के लिए के लिए नाटो सदस्यता से इनकार और रूस के लिए संभावित क्षेत्रीय लाभ का संदेश व्लादिमीर पुतिन के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है। पुतिन की मुख्य मांग युद्ध में चार पूर्वी प्रांतों पर रूस के कब्जे की वैश्विक मान्यता, यूक्रेन को नाटो सदस्यता पर रोक और यूक्रेन की सैन्य क्षमता कम करने की है। अमेरिका के रुख में बदलाव से युद्ध के भविष्य पर बड़ा असर पड़ सकता है।

क्या होगा यूक्रेन का रुख?
अमेरिका के रुख पर यूक्रेन और रूस, खासतौर से जेलेंस्की क्या प्रतिक्रिया देते हैं, इससे युद्ध का भविष्य तक हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच भी बातचीत चल रही है और यूक्रेन में युद्ध रोकने के संकेत उनकी ओर से दिए जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में यूक्रेन के भविष्य पर अहम ऐलान हो सकता है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this