4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपाकिस्तान नहीं जाकर खुद का नुकसान कर रही टीम इंडिया, बीसीसीआई ने...

पाकिस्तान नहीं जाकर खुद का नुकसान कर रही टीम इंडिया, बीसीसीआई ने गलत फैसला तो नहीं ले लिया?

Published on

नई दिल्ली

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। बीसीसीआई ने वहां अपनी टीम भेजने से मना कर दिया। ऐसे में भारत के मुकाबले यूएई में होंगे। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो उसकी मेजबानी भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को मिल जाएगा। लेकिन पाकिस्तान नहीं जाकर भारतीय टीम अपना ही नुकसान कर रही है। भले ही आपको ये बात अटपटी लग रही हो लेकिन हम आपको समझाते हैं कि कैसे पाकिस्तान नहीं जाने से भारत का नुकसान होगा।

पाकिस्तान में बिल्कुल पाटा विकेट
पाकिस्तान में विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी आसान होती है। यहां बल्लेबाज मन मुताबिक शॉट खेलकर रन बटोरते हैं। अभी तक त्रिकोणीय सीरीज में तीन मैच हुए हैं। इसकी 6 पारियों में 5 बार 300 से ज्यादा का स्कोर बना है। दो बार टीम ने 350 से ज्यादा रन बनाए हैं। सिर्फ एक ही बार पाकिस्तान की बैटिंग 300 से कम के स्कोर पर आउट हुई थी। त्रिकोणीय सीरीज में दो बार तो 300 से ज्यादा का स्कोर चेज हो चुका है।

भारत के पास होता सुनहरा मौका
भारतीय टीम की ताकत बल्लेबाजी है। जिस पिच पर इंग्लैंड की बैटिंग जूझ रही थी वहां भारत ने आसानी से 356 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में आसानी से 305 का टारगेट हासिल किया। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फॉर्म में आ चुके हैं। गिल का बल्ला लगातार रन बना रहे हैं। श्रेयस अय्यर भी लय में हैं। ऐसे में भारतीय टीम पाकिस्तान में जाकर खेलती तो बड़े बड़े स्कोर देखने को मिलते।

दुबई में बैटिंग आसान नहीं होती
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर बैटिंग आसान नहीं होती। यहां अभी तक 58 वनडे मैच हुए हैं। इस दौरान सिर्फ एक ही बार कोई टीम 350 से ज्यादा का स्कोर बना पाई है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 218 रन ही है। वनडे में आज तक यहां कोई बल्लेबाज 150 का स्कोर नहीं बना पाया है। बैटिंग भारत की ताकत है और यही बल्लेबाजी के लिए विकेट मुश्किल होगी तो टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...