13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअवैध भारतीय आप्रवासियों के दूसरे बैच को भारत भेजेगा अमेरिका, इसी हफ्ते...

अवैध भारतीय आप्रवासियों के दूसरे बैच को भारत भेजेगा अमेरिका, इसी हफ्ते हो सकता है डिपोर्टेशन!

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका जल्द ही 170-180 अवैध आप्रवासियों के एक और बैच को भारत भेजेगा। यह अमेरिकी सरकार की ओर से निर्वासित किए जाने वाले आप्रवासियों का दूसरा बैच होगा। द ट्रिब्यून ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये वे लोग हैं जो लाखों रुपये खर्च करके ‘डंकी रूट’ या अन्य अवैध तरीकों से अमेरिका में दाखिल हुए और पिछले एक से तीन साल से वहां में रह रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि भारतीय अधिकारियों की ओर से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन के सूत्रों ने कहा है कि निर्वासन इसी सप्ताह हो सकता है।

इससे पहले 104 भारतीय आप्रवासियों का पहला बैच अमेरिकी सैन्य विमान से भारत भेजा गया था। अमेरिकी विमान अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि भारतीय आप्रवासियों का दूसरा बैच कहां उतरेगा। बता दें कि यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापक वार्ता करने के लिए वॉशिंगटन में हैं।

अमेरिका ने पहले बैच में किन राज्यों के कितने लोगों को भेजा था भारत?
इस महीने की शुरुआत में जिन 104 भारतीय आवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया गया उनमें 30 लोग पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो चंडीगढ़ से थे। अमेरिका ने अवैध आप्रवासियों को भारत भेजने के लिए C-17 सैन्य विमान का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्वासित लोगों को सत्यापन और पृष्ठभूमि जांच के बाद घर जाने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड वाले किसी भी निर्वासित व्यक्ति की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

अमेरिका से कितने भारतीयों को किया जाना है डिपोर्ट?
सूत्रों के मुताबिक, भारत विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहले पुष्टि की थी कि अमेरिका ने भारत को 487 संभावित भारतीय नागरिकों के बारे में सूचित किया है, जिन्हें निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं।भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में राज्यसभा को संबोधित करते हुए बताया था कि अमेरिका से भारतीय प्रवासियों का निर्वासन कई वर्षों से चल रहा है और 2009 से अब तक 15,668 अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित किया जा चुका है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि हालांकि यह प्रक्रिया नई नहीं है, लेकिन सरकार अपने नागरिकों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...