11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयन्यूक्लियर साइट पर हमला हुआ तो हम 1000... ईरानी राष्ट्रपति की इजरायल...

न्यूक्लियर साइट पर हमला हुआ तो हम 1000… ईरानी राष्ट्रपति की इजरायल को परमाणु धमकी, शिया मुल्क का खतरनाक प्लान

Published on

तेहरान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने बृहस्पतिवार 13 फरवरी को देश के परमाणु केंद्रों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उनके देश के परमाणु केंद्र पर दुश्मन हमला करता है तो वे उसका पुनर्निर्माण करेंगे। उनका बयान वॉशिंगटन पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इजरायल इस साल के मध्य तक ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला शुरू कर सकता है।

100 के बदले हजार केंद्र बनाने की धमकी
ईरान के सरकारी मीडिया ने पेजेश्कियन के हवाल से कहा कि ‘वे हमें धमकी देते हैं कि वे परमाणु सुविधाओं पर हमला करेंगे। अगर आप (दुश्मन) उनमें से 100 पर हमला करता है तो हम हजार अन्य का निर्माण करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप इमारतों और जगहों पर हमला कर सकते हैं, लेकिन उन लोगों पर हमला नहीं कर सकते जो इसे बनाते हैं।’

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी
इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर पूरी तरह से बमबारी के विचार पर चर्चा की थी, लेकिन इश बात पर जोर दिया कि वह एक समझौता करना पसंद करेंगे। ट्रंप ने सोमवार को कहा, ‘हर कोई सोचता है कि इजरायल हमारी मदद से या हमारी स्वीकृति से वहां जाएगा और उन पर पूरी तरह से बमबारी करेगा। मैं चाहूंगा कि ऐसा न हो।’

गुरुवार को ईरान की वायु सेना के कमांडर हामिद वहीदी ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा, हम सभी देशों, दोस्तों और दुश्मनों को समान रूप से बताते हैं कि हमारे देश का सिद्धांत रक्षात्मक है, लेकिन हम किसी भी दुश्मन के हमले का बलपूर्वक जवाब देंगे।

ईरानी हमले का जवाब देगा इजरायल
मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि संभावित इजरायली हमला पिछले साल ईरान के बड़े पैमाने पर किए गए मिसाइल हमले के जवाब में हो सकता है। ईरान ने अपने हमले को ऑपरेशन टू प्रॉमिस 2 नाम दिया था। ईरान ने यह ऑपरेशन कथित तौर पर हमास नेता इस्माइल हानिया, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और आईआरजीसी जनरल अब्बास निलफोरुशान जैसे प्रमुख व्यक्तियों की हत्या के जवाब में किया गया था।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this