13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय19 मार्च को धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, एलन मस्क के 'ड्रैगन'...

19 मार्च को धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, एलन मस्क के ‘ड्रैगन’ में होगी वापसी – जानें पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्ली,

अंतरिक्ष में आठ महीने का लंबा समय बिताने के बाद, नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का मिशन मार्च में समाप्त होने जा रहा है. उनके साथ अंतरिक्ष में मौज़ूद साथी यात्री बुच विलमोरे ने मीडिया से खास बातचीत में बताया कि Crew-10 मिशन 12 मार्च को पृथ्वी से लॉन्च होगा और ये अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए छह महीने के मिशन के लिए डॉक करेगा.

फिलहाल सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष प्रयोगशाला की कमांडर हैं और उनका काम एक नए अंतरिक्ष स्टेशन कमांडर को सौंपा जाएगा. यह हस्तांतरण एक सप्ताह के भीतर संपन्न होगा, जिसके बाद ये दोनों अंतरिक्ष यात्री उस ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होंगे, जो उन्हें पृथ्वी पर वापस लाएगा. ड्रैगन यान में वो 19 मार्च को धरती पर वापस लौटेंगे.

यह मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की निर्धारित योजना का हिस्सा है, और इसका उद्देश्य स्पेस स्टेशन के अमेरिकी टीम को सामान्य स्तर पर काम करने की स्थिति में रखना है. इस दौरान मिशन की सफलता और उसका समय बहुत अहम है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क से अपील की थी कि वे विलमोर और विलियम्स को जल्द से जल्द पृथ्वी पर वापस लाने में मदद करें.

यह मांग मिशन को जल्दी समाप्त करने के लिए की गई थी. नासा ने घोषणा की है कि यह मिशन उनकी शुरुआती योजना के मुताबिक ही समाप्त होगा और Crewe-10 कैप्सूल के बदलाव का फैसला अब इसके डिपार्चर की शुरुआत करेगा.

स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल क्या है?
स्पेसएक्स और नासा की यह बड़ी साझेदारी न सिर्फ अंतरिक्ष यात्राओं को और अधिक सुगम बनाएगी बल्कि इसके माध्यम से भारतीय, पोलैंड और हंगरी के सरकारी अंतरिक्षयात्रियों के लिए नए संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. Houseton स्थित Axiom इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीतियों पर काम कर रहा है. स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल नासा के क्रू प्रोग्राम द्वारा लगभग $3 बिलियन की फंडिंग से विकसित किया गया है.

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...