13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पीठ पीछे होने वाले समझौते स्वीकार नहीं', जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप...

‘पीठ पीछे होने वाले समझौते स्वीकार नहीं’, जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दो टूक

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के सामने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पीठ पीछे में बनाए गए शांति समझौते को वे स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने यह बात म्युनिख समिट में कही, जहां अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने भी शिरकत की थी. जेलेंस्की ने यूरोप से भी अपनी सुरक्षा के लिए अपनी खुद की सेना बनाने की भी अपील की. उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई अलग-अलग चेतावनियों के बाद आया है.

यू्क्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोप की अपनी सेना बनाने को लेकर कहा कि सिर्फ यूक्रेन की सेना इस काम के लिए पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा, “यूक्रेन हमारी पीठ पीछे किए गए सौदों को कभी स्वीकार नहीं करेगा, और यही नियम सभी यूरोपीय देशों पर लागू होना चाहिए.”

ट्रंप ने पुतिन से की थी फोन पर बात
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर फोन पर बातचीत की है. यह बातचीत रूस के फरवरी 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर हमले के बाद पहली बार थी. ट्रंप और पुतिन की आगामी संभावित बैठक को लेकर यूरोप और अमेरिका के सहयोगियों में चिंता बढ़ रही है, जहां यूक्रेन युद्ध की समाप्ती पर चर्चा की जाएगी.

पुतिन ट्रंप को बुला सकते हैं रूस
यूक्रेन ने बार-बार यह कहा है कि वे अमेरिका और यूरोप के साथ मिलकर एक संयुक्त रणनीति बनाना चाहता है. उन्होंने इसकी स्थापना पुतिन-ट्रंप की बैठक से पहले करने पर जोर दिया है. जेलेंस्की ने यह भी भविष्यवाणी की कि पुतिन ट्रंप को मॉस्को में 9 मई को आयोजित होने वाले समारोह में बुला सकते हैं. इस दिन रूस द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत की जीत का जश्न मनाता है.

जेलेंस्की की यूरोपीय नेताओं से अपील
यूरोप के नेताओं को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने संभावित चुनौतियों के प्रति आगाह करने की कोशिश की. उन्होंने सवाल किया कि अगर मॉस्को खुला या “फॉल्स-फ्लैग” हमला करता है तो क्या उनके सशस्त्र बल तैयार हैं. उन्होंने कहा, “अब, जब हम इस युद्ध का मुकाबला कर रहे हैं और शांति और सुरक्षा की नींव रख रहे हैं, हमें यूरोप के सशस्त्र बलों का निर्माण करना चाहिए.”

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...