13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपटरी पर फंसी SUV, मौत सामने देख 3 सेकेंड पहले कूदा ड्राइवर...

पटरी पर फंसी SUV, मौत सामने देख 3 सेकेंड पहले कूदा ड्राइवर और फिर…

Published on

नई दिल्ली,

कहते हैं, ‘दुर्घटना से देर भली…’ यह बात न जाने कितनी बार सुनी और बताई जाती है, लेकिन कई बार इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है. रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अक्सर लोग लापरवाही कर बैठते हैं, जो हादसे की वजह बनती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.

वीडियो में दिख रहा है कि एक SUV रेड लाइट और गेट को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ती है. गाड़ी का पिछला हिस्सा अब भी पटरी पर था, जब ड्राइवर को अपनी गलती का अहसास हुआ. उसने रिवर्स करने की कोशिश की, लेकिन गेट से टकरा गया, जिससे SUV दोबारा पटरी पर आ गई. जैसे ही ड्राइवर ने गेट को हटाकर SUV निकालने की कोशिश की, उसने अपनी जान बचाने के लिए आखिरी सेकंड में कूदने का फैसला किया. अगले ही पल तेज रफ्तार ट्रेन SUV को पूरी तरह चकनाचूर कर देती है..

कैसे हुआ हादसा
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवार दोपहर अमेरिका के राज्य उटाह के शहर लेटन में हुई. हादसा तब हुआ जब ड्राइवर की सफेद SUV दूसरी गाड़ी की टक्कर से धक्के खाकर ट्रेन ट्रैक पर पहुंच गई. जैसे ही रेलवे फाटक नीचे आया, ड्राइवर ने खतरे से बचने के लिए रिवर्स करने की कोशिश की, लेकिन बैरियर पहले ही रास्ता रोक चुका था, जिससे SUV के आगे के पहिए पटरी पर फंसे रह गए.

सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका
Collin Rugg ने इस वीडियो को X पर शेयर किया, जिसे अब तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. लोग इस ड्राइवर की तेज सोच और बचाव के फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

$100,000 से ज्यादा का नुकसान
UTA Public Information Officer Gavin Gustafson ने इस घटना को चौंकाने वाला बताया और कहा कि गनीमत रही कि कोई जख्मी नहीं हुआ. हालांकि, इस हादसे से ट्रेन को $100,000 से ज्यादा का नुकसान हुआ है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की परिस्थितियों में घबराहट आना स्वाभाविक है, लेकिन ऐसे हालात में गेट तोड़कर आगे बढ़ जाना ही सही फैसला होता.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this