6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़सार्थक एप उपस्थिति आधार पर वेतन भुगतान स्थगित करने की माँग

सार्थक एप उपस्थिति आधार पर वेतन भुगतान स्थगित करने की माँग

Published on

भोपाल।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में महाविद्यालयो में पदस्थ सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों को सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने एवं दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान की कार्यवाही करने हेतु सभी प्राचार्यो को निर्देशित किया है। शासकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ, म.प्र. ने उक्त निर्देश का संज्ञान लेते हुए माननीय मंत्री जी उच्च शिक्षा, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा एवं आयुक्त उच्च शिक्षा म.प्र. से उक्त निर्णय को अधिकारियो एवं कर्मचारियों के हितो को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर पुर्नविचार करने की माँग की है। क्योंकि वर्तमान में फेस रिकग्नीशन एवं नेटवर्क न मिलने के कारण प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के अधिकारियो एवं कर्मचारियों का सार्थक एप पर पंजीयन नहीं हो पा रहा है। दूरस्थ अंचलो में कार्यरत अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा अनेको बार प्रयास करने के बाद भी सार्थक एप पर उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही है, ऐसी स्थिति में उनकी गलती न होने पर भी वेतन भुगतान में विसंगतियाँ होगी। उपरोक्त व्यवहारिक कठिनाई को देखते हुए सार्थक एप से वेतन भुगतान संबंधी निर्देश को तत्काल स्थगित करने की माँग की है ।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...