6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़योग पद्धति को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर मिली एक नई पहचान—भजनलाल शर्मा

योग पद्धति को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर मिली एक नई पहचान—भजनलाल शर्मा

Published on

— मुख्यमंत्री से योग गुरु स्वामी रामदेव ने की शिष्टाचार भेंट

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विकास एवं योग के माध्यम से जन-जन के स्वास्थ्य संवर्धन पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्वामी रामदेव को राज्य सरकार द्वारा योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। यह हमारे ऋषि मुनियों द्वारा हमें दी गई अमूल्य धरोहर है।

श्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में योग पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की पहल और प्रयासों से योग पद्धति को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिली है और विश्वभर में प्रति वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...