11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के पास सिर्फ दो दिन का वक्त... हिजबुल्लाह की नेतन्याहू को...

इजरायल के पास सिर्फ दो दिन का वक्त… हिजबुल्लाह की नेतन्याहू को खुली धमकी, कहा- डेडलाइन खत्म होते ही सिखा देंगे सबक

Published on

बेरूत

लेबनान के सशस्त्र गुट हिजबुल्लाह के नेता नईम कासिम ने कहा है कि इजरायल को युद्धविराम की शर्तों का सम्मान करते हुए बुधवार, 18 फरवरी तक अपनी सेना को वापस बुला लेना चाहिए। कासिम ने रविवार को इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उनके पास दक्षिणी लेबनान में किसी भी जगह पर सैन्य उपस्थिति जारी रखने का कोई बहाना नहीं है। ऐसे में इजरायली सेना को 18 फरवरी तक पूरी तरह यानी दो दिन के अंदर लेबनानी जमीन छोड़ देनी चाहिए। ऐसा ना करने पर उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल अक्टूबर में इजरायल ने हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए लेबनानी जमीन पर हमला किया था। नवंबर में हुए युद्धविराम समझौते के तहत इजरायली सेना को दक्षिणी लेबनान से वापस जाने के लिए 60 दिन दिए गए थे। हालांकि तय समय सीमा में ये नहीं हो सका और डेडलाइन को 18 फरवरी तक बढ़ा दिया गया। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनमें इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में पांच जगह अपने सैनिक 18 फरवरी के बाद भी बरकरार रखने की बात कही है। इस पर हिजबुल्लाह भड़क गया है और इजरायल को सबक सिखाने की धमकी दी है।

‘इजरायली सेना को वापस जाना होगा’
हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम ने टीवी भाषण में कहा, ‘इजरायल को 18 फरवरी को पूरी तरह से वापस जाना ही होगा, उसके पास रुकने का कोई बहाना नहीं बचा है। सीजफायर समझौते में कोई पांच बिंदु शामिल नहीं हैं, जहां वो रुकने की बात कहें। 18 फरवरी के बाद लेबनानी धरती पर इजराली की सैन्य उपस्थिति को कब्जा करने वाली सेना माना जाएगा। हर कोई जानता है कि ऐसी सेना से कैसे निपटा जाता है।’

नईम कासिम ने स्पष्ट रूप से नहीं कहा है कि 18 फरवरी के बाद हिजबुल्लाह की ओर से इजरायली सेना पर हमले शुरू किए जाएंगे। हालांकि कासिम ने भाषण में इस तरह के संकेत जरूर दे दिए हैं। ऐसे में अगर इजरायली सेना अपनी उपस्थिति लेबनान में बनाए रखती है तो हिजबुल्लाह के साथ एक बार फिर उसकी लड़ाई शुरू होने के अंदेशे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ईरान के लिए फ्लाइट शुरू की जाएं: कासिम
नईम कासिम ने लेबनान सरकार से बेरूत में ईरानी उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को खत्म करने का भी आग्रह किया है। इजरायल ने कहा था कि ईरान हिजबुल्लाह को हथियार देने के लिए बेरूत में नकदी की तस्करी के लिए नागरिक विमानों का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद लेबनानी अधिकारियों ने 18 फरवरी तक उड़ानों के उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कासिम ने कहा कि लेबनानी नागरिकों को भारी दिक्कत हो रही है, इस बैन को खत्म किया जाए।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...