11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयDeepSeek ने पलट दी बाजी! एक महीने में $1.3 ट्रिलियन बढ़ गया...

DeepSeek ने पलट दी बाजी! एक महीने में $1.3 ट्रिलियन बढ़ गया चीन का मार्केट, भारत को तगड़ा नुकसान

Published on

नई दिल्ली

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में चीन के एक कदम ने शेयर मार्केट में बाजी को पूरी तरह पलट दी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक DeepSeek के लॉन्च होने के बाद पिछले एक महीने में चीन के शेयर बाजार में $1.3 ट्रिलियन की तेजी आई है। DeepSeek के कारण चीन में टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी आई है। इस कारण ज्यादा से ज्यादा इकनॉमिक स्टीम्यूलस की उम्मीद में हेड फंड्स वहां पैसा झोंक रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय बाजार से विदेशी निवेशक लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं। भारत में मैक्रो ग्रोथ में गिरावट आ रही है, कंपनियों की कमाई भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं है और स्टॉक्स भी महंगे हैं। पिछले लगातार नौ सत्रों से शेयर मार्केट में गिरावट आ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन के ऑनशोर और ऑफशोर इक्विटी मार्केट्स की वैल्यू में पिछले एक महीने में $1.3 ट्रिलियन की तेजी आई है जबकि इस दौरान भारतीय मार्केट में $720 अरब से ज्यादा स्वाहा हो गए। चीन का MSCI China Index लगातार तीसरे महीने भारतीय इंडेक्स से आगे निकलने की तैयारी में है। दो साल में यह इसकी सबसे लंबी तेजी है। जानकारों का कहना है कि DeepSeek ने दिखा दिया है कि चीन में ऐसी कंपनियां हैं जो पूरे एआई ईकोसिस्टम बना रही हैं। पिछले कुछ साल से चीन से फंड भारत में आ रहा था लेकिन DeepSeek ने बाजी पलट दी है।

भारत बनाम चीन
जानकारों का मानना है कि DeepSeek रिलेटेड डेवलपमेंट्स से चीन की इकॉनमी और मार्केट्स को काफी फायदा मिल सकता है। रिस्क-रिवॉर्ड बेसिस पर चीन इस समय भारत से ज्यादा आकर्षक हो गया है। वैल्यूएशन में भी चीन ने बाजी मार ली है। MSCI China Index अपने फॉरवर्ड ट्रेडिंग एस्टिमेट्स से केवल 11 गुना ज्यादा पर ट्रेड कर रहा है जबकि MSCI India Index करीब 21 गुना आगे है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक सबसे बड़े एक्टिव एशियन इक्विटी फंड्स भारतीय बाजारों में अपना एक्सपोजर कम कर रहे हैं जबकि चीन के शेयरों में बढ़ा रहे हैं।

DeepSeek ने चीन में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ाने में मदद की है। माना जा रहा है कि चीन की सरकार इकॉनमी में जान फूंकने के लिए आने वाले दिनों में कई स्टीम्यूलस पैकेज की घोषणा कर सकती है। The Man Asia Ex-Japan Equity ने पिछले एक साल में चीन में अपना निवेश 30 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया है जबकि भारत में इसे 21 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। अलीबाबा के मार्केट कैप में पिछले पांच हफ्ते में 100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है जबकि हेंग सेंग टेक इंडेक्स बुल मार्केट में एंटर कर गया है।

भारत के लिए उम्मीद
हालांकि भारत से फंड के पूरी तरह चीन जाने की उम्मीद नहीं है। Morgan Stanley का कहना है कि भारतीय बाजार में हाल के दिनों में आई गिरावट एक अपवाद है और देश की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी अब भी स्थिर है। भारत शेयर मार्केट में आज लगातार नौवें सत्र में गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स एक समय 600 अंक से अधिक गिर गया था लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें थोड़ा सुधार आया है। 11.55 बजे यह 266.88 अंक यानी 0.35% की गिरावट के साथ 75,672.33 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...