11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीनी सेना युद्ध के लिए फिट नहीं... ड्रैगन पर सामने आई सनसनीखेज...

चीनी सेना युद्ध के लिए फिट नहीं… ड्रैगन पर सामने आई सनसनीखेज रिपोर्ट, जंग के मैदान में बिखर जाएंगे जिनपिंग के सैनिक!

Published on

बीजिंग

चीन को दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में गिना माना जाता है, जिसके पास मजबूत आर्मी और आधुनिक हथियार हैं। चीन की आर्मी के बारे में इस धारणा को एक नई रिपोर्ट ने चुनौती दी है, जो कहती है कि चीनी आर्मी तो युद्ध लड़ने के लिए तैयार ही नहीं है। अमेरिकी थिंक टैंक RAND Corp की रिपोर्ट का दावा है कि चीनी की सत्ताधारी पार्टी सरकार बने रहने के लिए फौज को बेहतर कर रही है ना कि सेना को युद्ध के लिए तैयार कर रही है। ऐसे में मौका आने पर युद्ध के मैदान में चीनी फौज को मुश्किल हो सकती है।

सीएनएन के मुताबिक, अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट कहती है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के (CCP) सेना को मजबूत तो करने का मकसद सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखना है, ना कि किसी बाहरी दुश्मन से लड़ना। रिपोर्ट के लेखक टिमोथी हीथ का तर्क है कि चीनी सेना (PLA) का ध्यान शी जिनपिंग और CCP शासन को बनाए रखने पर है। चीन का सैन्य आधुनिकीकरण ही CCP शासन की अपील और विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए बनाया गया है।

राजनीति पर ज्यादा ध्यान
रिपोर्ट में कहा गया है कि PLA अपने प्रशिक्षण समय का 40 फीसदी तक राजनीतिक विषयों पर खर्च करता है। हीथ कहते है, ‘इस समय का उपयोग युद्ध में महारत हासिल करने में किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। इससे सवाल उठता है कि PLA आधुनिक युद्ध के लिए कितना तैयार है। PLA यूनिट के नेतृत्व में भी राजनीतिक लोग शामिल होते हैं, जो युद्ध क्षमता के बजाय पार्टी के प्रति वफादारी पर जोर देते हैं।’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका और चीन के बीच पारंपरिक युद्ध की संभावना बहुत कम है। पेंटागन के योजनाकारों को मिसाइलों और बमों से परे चीनी खतरों की एक विस्तृत श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हालांकि कुछ विशेषज्ञ रिपोर्ट के निष्कर्षों से असहमत हैं। उनका कहना है कि शी जिनपिंग ने अपना शीर्ष सैन्य लक्ष्य स्पष्ट कर दिया है। ये लक्ष्य ताइवान पर कब्जे का है और चीनी ऐसा करने के लिए तैयार है।

आधुनिक हथियारों पर भी सवाल
हीथ ने चीन के आधुनिक होते हथियारों के जखीरे पर भी सवाल किए हैं। उनकी रिपोर्ट में लिखा है कि इतिहास ने बार-बार दिखाया है कि सेनाएं अक्सर युद्ध में अपने उन्नत हथियारों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में फेल होती हैं। रिपोर्ट में यूक्रेन में युद्ध का उदाहरण दिया गया है, जहां एक बेहतर हथियारों से लैस सेना जीत हासिल करने में विफल रही है। हीथ का कहना है कि चीन की सेना युद्ध में अपने आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल में सफल रहेगी, इस पर संदेह है।

चीनी सेना सैनिकों की कमी और भ्रष्टाचार से भी जूझ रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चीनी सेना और सरकार के वरिष्ठ स्तरों के भीतर व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शी जिनपिंग के रक्षा निर्माण में बाधा डाल रहा है। इसने सेना की परिचालन क्षमता के लिए बड़ा जोखिम पैदा किया है। इस पर भी हीथ ने ध्यान दिलाया है।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...