ग्वालियर।
मप्र उरांव, सरना आदिवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन समिति की प्रादेशिक बैठक रविवार को रखी गई। जिसमें प्रादेशिक संरक्षक महेन्द्र भगत, जगन्नाथ उरांव, अध्यक्ष बानेश्वर भगत, सचिव राधेश्याम भगत, संयुक्त सचिव रामेश्वर राम पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सामाजिक समस्या, जाति प्रमाण पत्र, धार्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ आदिवासियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।
संयुक्त सचिव रामेश्वर राम पटेल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिस पर समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। इस मौके पर जतरूराम भगत, उमाशंकर भगत, विजेंद्र भगत, सुखदेव भगत, भोपाल से अनिल कुमार भगत, कलसुराम भगत, धनियो भगत, रुक्मणी भगत, झुनु भगत, अनीता भगत, शिवपुरी से पकलू राम भगत, सुषमा भगत, दतिया से राजेश्वर भगत, मुकुंद भगत, जबलपुर से रीमा भगत, जीवन भगत, श्रीकांत भगत, अनूपपुर से महेश राम भगत, ईश्वर प्रधान, शहडोल से देवनारायण भगत, कुंवर साय भगत, लालसाय भगत, सुखदेव भगत, इंदौर से महेश राम भगत, बिंद्रा उरांव मौजूद थे।
