6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedमार्केट गुरु संजीव भसीन की भूचाल के बीच बड़ी भविष्‍यवाणी, ऐसा दावा...

मार्केट गुरु संजीव भसीन की भूचाल के बीच बड़ी भविष्‍यवाणी, ऐसा दावा किया जो सोचा भी नहीं होगा

Published on

नई दिल्‍ली:

मार्केट गुरु संजीव भसीन बाजार की मौजूदा उथल-पुथल के बावजूद आशावादी हैं। उन्‍होंने जल्द ही बाजार में तेजी आने का दावा किया है। साथ ही इस साल के मध्य तक रिकॉर्ड ऊंचाई की भविष्यवाणी कर दी है। सोमवार को भसीन ने निवेशकों से बाजार की मौजूदा कमजोर धारणा के बीच धैर्य रखने की अपील की। इसके अलावा, आने वाली तेजी की ओर इशारा किया। भसीन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर अपनी राय जाहिर की।

भसीन ने कहा, ‘सूर्योदय से पहले रात सबसे काली होती है। पिछले 5 महीनों में बेहद कमजोर धारणा के साथ बाजारों में भारी विदेशी बिकवाली देखी गई है। बहुत ही कम समय में सबसे अच्छी तेजी के लिए तैयार हो जाइए, लेकिन जून/जुलाई के अंत में नई ऊंचाई के कार्ड बन रहे हैं। विश्वास बनाए रखें और शेयरों में अपना निवेश बढ़ाएं।’

क्‍यों चौंकाने वाली है यह भव‍िष्‍यवाणी?
उनकी यह भविष्‍यवाणी ऐसे समय में आई है जब दलाल स्ट्रीट में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के साथ एक और उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखा गया। बेशक, सेंसेक्‍स 57.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 75,996.86 अंक पर बंद होने में सफल रहा। लेकिन, इसकी शुरुआत पिछले कई सत्रों जैसे ही थी। सेंसेक्स 75,641.41 पर कमजोर खुला। 600 से ज्‍यादा अंक गंवाकर यह 75,294.76 के इंट्राडे निचले स्तर तक पहुंच गया था। इसके पहले लगातार आठ सत्रों में शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।

क्‍यों बाजार पर द‍िख रहा है दबाव?
बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए कमजोर कॉर्पोरेट इनकम है। कई कंपनियों ने सिंगल डिजिट में इनकम ग्रोथ दर्ज की है। विश्लेषकों का कहना है कि ऊंचे मूल्यांकन को बनाए रखने के लिए यह नाकाफी है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ वी के विजयकुमार ने के अनुसार, ग्‍लोबल सूचकांकों की तुलना में भारतीय बाजार कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारतीय शेयर बाजार इस साल कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। निफ्टी ने S&P 500 में 4.19% और यूरोप में 11.7% की तुलना में -3.4% रिटर्न दिया है। व्यापक बाजार में मिडकैप में 9.6% और स्मॉलकैप में 22% की गिरावट देखी गई है।’

विजयकुमार ने इस कमजोर प्रदर्शन के लिए कॉर्पोरेट इनकम में तेज गिरावट को जिम्मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा, ‘तीसरी तिमाही के परिणाम केवल 7% आय वृद्धि का संकेत देते हैं। मामूली सिंगल डिजिट में इनकम ग्रोथ ऊंचे वैल्‍यूएशन को उचित नहीं ठहराती है। बाजार को प्रभावित करने वाली लगातार FII बिकवाली का यही मुख्य कारण है।’ बाजारों पर भारी पड़ने वाली एक और बड़ी चिंता विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से लगातार बिकवाली है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...