11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'जरूरत पड़ी तो जेलेंस्की से बात करेंगे पुतिन...', सऊदी में अमेरिका के...

‘जरूरत पड़ी तो जेलेंस्की से बात करेंगे पुतिन…’, सऊदी में अमेरिका के साथ बैठक के बीच रूस का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन में जंग खत्म करने को लेकर अमेरिका ने रूस के साथ सऊदी अरब में बैठक की है. बैठक में इन दोनों मुल्कों के प्रतिनिधियों के अलावा सऊदी के प्रतिनिधि भी शामिल रहे, लेकिन यूक्रेन की तरफ से किसी को भई मीटिंग में नहीं बुलाया गया. इस बीच रूस की तरफ से बड़ा बयान आया है कि अगर बहुत जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात कर सकते हैं. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी समझौते का कानूनी आधार तय होना चाहिए, खासकर इस संदर्भ में कि जेलेंस्की की वैधता पर सवाल हो सकता है.

‘बिना पूछे किए गए समझौते स्वीकर नहीं करेंगे’- जेलेंस्की
दूसरी ओर, जेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया है कि यूक्रेन किसी भी शांति समझौते को बिना उसकी सहमति के स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था, “हम, एक संप्रभु देश के रूप में, किसी भी समझौते को बिना हमसे पूछे स्वीकार नहीं कर सकते.” यूक्रेन और रूस दोनों ने अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता पर कोई भी समझौता करने से मना कर दिया है.

पुतिन और जेलेंस्की से ट्रंप की बात
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से शांति वार्ता की दिशा में कोशिश कर रहे हैं. ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात भी की है. हालांकि, इस दौरान तनाव तब और बढ़ गया जब यूक्रेन को दरकिनार कर ट्रंप ने सबसे पहले पुतिन से बात की, और जंग समाप्त करने को लेकर चर्च की. इसके बाद वह जेलेंस्की पर सुरक्षा के बदले यूक्रेन का 50 फीसदी मिनिरल्स अमेरिका को सौंपने का दबाव बना रहे हैं, जिसपर जेलेंस्की राजी भी हो गए हैं.

रूस-यूक्रेन के बीच हमले जारी!
इस बैठक के बाद भी युद्ध यूक्रेन में जारी है, क्योंकि रूस ने ड्रोन के साथ कीव पर अटैक कर रहा है. यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, रूसी सैनिकों ने रात भर यूक्रेन पर 176 ड्रोन भेजे, जिनमें से अधिकांश को नष्ट कर दिया गया. फिलहाल सऊदी अरब में हुई मीटिंग का मकसद रूस-अमेरिका के राष्ट्रध्यक्षों के बीच मीटिंग का रास्ता साफ हो सके. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप-पुतिन की मुलाकात कब होगी, लेकिन जल्द होने की संभावना है.

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...