6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने भेल क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए लागत की...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने भेल क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए लागत की सड़कों के डामरीकरण का किया भूमिपूजन

Published on

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण के कार्य का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोविंदपुरा के नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए हम सतत कार्य कर रहे हैं।निरंतरता के साथ क्षेत्र की प्रगति के कार्य जारी हैं। स्थानीय रहवासियों की मांग पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों से कहा कि सड़क मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता से करें।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने महात्मा गांधी चौराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप तक 2 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 1 करोड़ 61 लाख रुपए है। चेतकब्रिज चौराहा से अवधपुरी रोड तक 4 किलोमीटर में 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। सेवंतिका पेट्रोल पंप से गोविंदपुरा थाने तक डामरीकरण और अन्नानगर से डीआरएम तक एक करोड़ 16 लाख की लागत से पेचवर्क का कार्य किया जाएगा। पार्षद श्रीमती मधु शवनानी, वी शक्ति राव, प्रताप बेस, गणेश राम नागर, शिवलाल मकोरिया, नारायण परमार, संजय शवनानी सहित जनप्रतिनिधि एवं रहवासी मौजूद रहे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...