4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यकेरल में फुटबॉल मैच के दौरान भयानक हादसा, पटाखों के कारण लगी...

केरल में फुटबॉल मैच के दौरान भयानक हादसा, पटाखों के कारण लगी आग, 25 से ज्यादा घायल

Published on

नई दिल्ली

केरल के थेरट्टम्मल में एरीकोड के पास सेवन-ए-साइड फुटबॉल के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खचाखच भरे स्टेडियम में मैच शुरू होने से ठीक पहले अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब अचानक से पटाखे जलने लगे। पटाखों के मिस फायर होने के कारण स्टेडियम के अंदर भगदड़ की स्थिति मच गई थी, जिसके कारण मैच देखने आए कई लोग घायल हो गए।

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में आतिशबाजी की जानी थी। जैसे ही इसकी शुरुआत हुई पटाखे बेतरतीब तरीके से स्टेडियम में इधर-उधर फैल गए। अचानक से हुई इस घटना के कारण मैच देखने आए दर्शकों के समझ में भी कुछ नहीं आया। यह तब और ज्यादा भयावह हो गया जब पटाखे दर्शकों बीच में जाकर जलने लगे। नतीजा ये हुआ कई फैंस बुरी तरह से झुलस गए। ऐसे में आनन-फानन में घायल दर्शकों को पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

चाइनीज पटाखों के कारण लगी आग
थेरट्टम्मल में फुटबॉल मैच के दौरान हुए इस हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि चाइनीज पटाखों की वजह से दुर्घटना हुई है। इस हादसे के बाद अब यह जांच की जा रही है कि इस घटना में किसी गलती और कौन इसका जिम्मेदार है। क्योंकि समय रहते स्थिति को नहीं संभाला जाता तो इस घटना में हताहत बढ़ सकती थी। इसके अलावा अधिकारी इस चीज की भी जांच कर रहे हैं कि आतिशबाजी के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या फिर नहीं। बता दें कि सेवन-ए-साइड फुटबॉल मैच का यह फाइनल टक्कर थी। फाइनल के कारम ही क्लोजिंग सेरेमनी के लिए आतिशबाजी की जानी थी। फाइनल मैच यूनाइटेड एफसी नेल्लीकुथ और केएमजी मावूर के बीच था।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...