4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगिल ने बाबर को कर दिया चित... चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ही...

गिल ने बाबर को कर दिया चित… चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ही बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

Published on

दुबई,

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले नवीनतम आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल ने जोरदार उपलब्धि हासिल की है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में उन्होंने पाकिस्तान के धुरंधर बाबर आजम को पछाड़ दिया है और दुनिया के शीर्ष वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्ष्णा वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को पछाड़कर पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया है.

यह चैम्पियंस ट्रॉफी के शुरू होने से ठीक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर बड़ा बदलाव है और इससे यह भी पता चलता है कि पाकिस्तान और दुबई में होने वाले 8 टीमों के टूर्नामेंट के दौरान आने वाले हफ्ते में खिलाड़ियों का बड़ा जोर चलेगा.

गिल (रेटिंग- 796) पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज के तीसरे वनडे के दौरान अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी शतकीय पारी 25 साल के खिलाड़ी को रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाने के लिए काफी थी.यह दूसरी बार है जब गिल ने वनडे क्रिकेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है. गिल ने इससे पहले 2023 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बीच बाबर को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था.

बाबर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं और नए नंबर-1 बल्लेबाज गिल से 23 रेटिंग अंक पीछे हैं, जबकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं और अपने साथी भारतीय सलामी बल्लेबाज से 45 रेटिंग अंक पीछे हैं.न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (दो स्थान ऊपर चढ़कर 5वें स्थान पर) और श्रीलंका के तेज गेंदबाज चरिथ असलांका (8 स्थान ऊपर चढ़कर 8वें स्थान पर) भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे, जबकि पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान 6 स्थान चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए और उन्होंने अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...