4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आ गई, मैदान पर उतरे बिना चैंपियंस ट्रॉफी...

पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आ गई, मैदान पर उतरे बिना चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में भारत का भौकाल

Published on

कराची:

पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। कराची के नेशनल स्टेडियम पर यह मैच हो रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से चंद दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। कराची स्टेडियम के उस वीडियो में सभी देशों के झंडे दिख रहा थे लेकिन भारत का तिरंगा गायब था। इशकी वजह से माहौल गरमा गया था।

तिरंगा नहीं होने पर मचा था बवाल
सोशल मीडिया पर वीडयो वायरल होने के बाद जमकर बवाल हुआ। यहां तक की पीसीबी को इस मामले में सफाई भी देनी पड़ी। बोर्ड ने आधिकारिक बयान नहीं दिया था लेकिन सूत्र ने बताया था कि भारत पाकिस्तान में नहीं खेल रहे इसलिए उसका झंडा पाकिस्तान के स्टेडियम में नहीं लगा है। हालांकि इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने के साथ ही माहौल बदला दिख रहा है।

कराची स्टेडियम में भारत का झंडा
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कराची में हो रहे मुकाबले में भारत का झंडा भी लगा है। स्टेडियम की छत पर अन्य देशों के साथ ही भारत का भी झंडा दिखा। बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में टीम भेजने से मना कर दिया। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने मुकाबले यूएई में खेलेगी। 20 फरवरी को टीम का पहला मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर बांग्लादेश के खिलाफ होना है।

29 साल बाद पाकिस्तान में आईसीसी इवेंट
पाकिस्तान में करीब 29 साल बाद कोई आईसीसी इवेंट आयोजित किया जा रहा है। 1996 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका के साथ पाकिस्तान के पास थी। 2011 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान को-होस्ट था लेकिन उससे पहले 2009 में श्रीलंका टीम पर आतंकी हमला हो गया था। इसकी वजह से मेजबानी छीन गई थी। कई सालों तक किसी टीम ने पाकिस्तान को दौरा नहीं किया था। लेकिन धीरे-धीरे टीमें वहां पहुंच रही हैं। अब पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जा रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...