भेल भोपाल।
गोविंदपुरा विधानसभा साकेत नगर में राज्य मंत्री कृष्णा गौर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया एवं उनकी जन्म जयंती के अवसर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने सभी रहवासियों को इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के मूल्य उपदेश न्याय धर्म व स्वराज्य के मूल्यों को अपने जीवन उतारने का आग्रह किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य जितेंद्र शुक्ला, विधानसभा संयोजक तीर्थ राज मिश्रा,प्रताप वारे, नीरज सिंह, सुरेंद्र बड़ीका, अर्चना परमार, नारायण सिंह परमार एवं साकेत नगर गोविंदपुरा विधानसभा के समस्त रहवासी उपस्थित रहे।
