4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलविल यंग के बाद टॉम लाथम ने भी ठोका शतक, न्यूजीलैंड ने...

विल यंग के बाद टॉम लाथम ने भी ठोका शतक, न्यूजीलैंड ने आखिरी 10 ओवर में ठोके 113 रन

Published on

कराची

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विग यंग ने शतक लगाया था। उसके बाद टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथन के बल्ले से भी शतक निकला। जब वह बल्लेबाजी करने उतरे थे तो टीम काफी मुश्किल में थी। पहले उन्होंने यंग का साथ निभाया और फिर शतक लगा दिया। उन्होंने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अंत में लाथम 104 गेंद पर 118 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे।

लाथम का 8वां वनडे शतक
टॉम लाथम का यह 8वां वनडे शतक और चैंपियंस ट्रॉफी में पहला शतक था। वे चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनका हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। त्रिकोणीय सीरीज के पहले दो मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए थे। हालांकि फाइनल में 56 रनों की पारी खेलकर लय जरूर हासिल कर ली थी। चैंपियंस ट्रॉफी के अभ्यास मैच में लाथम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 15 रन बनाए थे।

विल यंग के 113 गेंदों पर 107 रन बनाकर आउट होने के बाद भी वे ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को अच्छी गति से आगे बढ़ाते रहे। आखिरी 10 ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने 113 रन ठोक दिए। ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। हारिस रऊफ को 10 ओवर में 83 रन पड़े।

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने 39 रन जोड़े और अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन अबरार अहमद ने डेवोन कॉनवे को क्लीन बोल्ड करके 17 गेंदों पर 10 रन बनाकर डगआउट भेज दिया।नसीम शाह एक रन बनाने वाले केन विलियमसन का विकेट लेने में सफल रहे। डैरेल मिशेल ने 24 गेंदों पर 10 रन बनाए और इससे ठीक पहले कि ऐसा लगता कि वे जम गए हैं, हारिस राउफ ने उन्हें आउट करके 17वें ओवर में पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। फिर यंग 38वें ओवर में आउट हो गए, लेकिन उन्होंने बड़े स्कोर के लिए आधार बनाए रखा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...