11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबहुत गलत होगा... कोई छूट नहीं देंगे- भारत का नाम लेकर ट्रंप...

बहुत गलत होगा… कोई छूट नहीं देंगे- भारत का नाम लेकर ट्रंप ने कर दिया है बड़ा इशारा? अब क्या करेगी मोदी सरकार

Published on

नई दिल्‍ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टेस्ला जैसी कंपनियों पर ऊंचे आयात शुल्क लगाने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर एलन मस्क भारत में प्लांट लगाते हैं तो यह अमेरिका के साथ बहुत गलत होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका भी भारत से आने वाले सामानों पर उतना ही टैक्स लगाएगा जितना वह अपने यहां लगाता है। फॉक्स न्यूज पर शॉन हैनिटी के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने भारत का नाम लेकर कहा कि कई देश अमेरिका का फायदा उठा रहे हैं। यह सब ऊंचे आयात शुल्क के जरिए होता है। ट्रंप के रुख से साफ है कि रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जवाबी शुल्‍क के मामले में वह कोई मुरव्‍वत नहीं बरतने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर गए थे। वहां ट्रंप ने साफ कर दिया कि वह इस मामले में कोई छूट नहीं देंगे।

इंटरव्‍यू में ट्रंप ने कहा, ‘दुनिया का हर देश हमारा फायदा उठाता है। वे ऐसा टैरिफ के साथ करते हैं। वे उनके (मस्क) के लिए एक कार बेचना व्यावहारिक रूप से असंभव बना देते हैं, उदाहरण के लिए भारत में।’ट्रंप बोले, ‘अगर मस्क भारत में एक फैक्‍टरी स्थापित करना चाहते हैं तो यह ठीक होगा। लेकिन, यह अमेरिका के लिए अनुचित है, बहुत अनुचित है।’

भारत का नाम लेकर सबको दी चेतावनी
इस बीच, मस्क ने पुष्टि की कि भारत ऑटोमोबाइल पर 100% तक टैरिफ लगाता है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मुलाकात में बता दिया है कि वह भी भारत जैसे ही टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने कहा कि यही तरीका वह सभी देशों के साथ अपनाएंगे।

यह सब तब हो रहा है जब मोदी और मस्क के बीच हाल में बातचीत हुई थी। टेस्ला के भारत में आने की चर्चा काफी समय से चल रही है। लेकिन, ऊंचे आयात शुल्क और भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के कारण अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार नीतियों को लेकर बहस जारी है।

टेस्‍ला की भारत में फैक्‍टरी लगाने की योजना
ट्रंप की चेतावनी और जवाबी कार्रवाई दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों पर असर डाल सकती है। बिजनेस टुडे को सूत्रों ने बताया कि टेस्ला के अधिकारी अप्रैल में भारत आने वाले हैं। वे अपने कामकाज का जायजा लेंगे। पीएमओ, भारी उद्योग मंत्रालय और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) जैसे सरकारी विभागों से बातचीत करेंगे। टेस्ला ने महाराष्ट्र के चाकन और संभाजी नगर और गुजरात को अपने मैन्यूफैक्चरिंग हब के लिए चुना है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी शुरुआत में 3-5 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...