11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में फिर हुआ विमान हादसा, दो छोटे प्लेन के बीच हुई...

अमेरिका में फिर हुआ विमान हादसा, दो छोटे प्लेन के बीच हुई टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत

Published on

अमेरिका में एक बार फिर बड़ा विमान हादसा हुआ है दक्षिणी एरिजोना में दो छोटे विमान हवा में ही आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की टीमें जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा टक्सन के मराना रीजनल एयरपोर्ट के पास हुआ है। फेडरल एयर सेफ्टी जांचकर्ताओं ने बताया कि टक्सन के बाहरी इलाके में माराना क्षेत्रीय एयरपोर्ट पर जब दोनों विमानों में टक्कर हुई तो उनमें दो-दो लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब एक विमान बिना किसी घटना के उतर गया, जबकि दूसरा विमान रनवे के पास जमीन से टकराया और उसमें आग लग गई। माराना पुलिस विभाग ने पुष्टि की कि मारे गए दो लोग एक विमान में सवार थे और कहा कि बचावकर्मियों को उन्हें मेडिकल इलाज देने का मौका नहीं मिला।

इसी साल हुए ये विमान हादसे
अमेरिका में 2025 में यह पांचवां विमान हादसा है। इससे पहले अलास्का, वाशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया और टोरंटो में विमान हादसे हुए। इन हादसों में 70 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। सात दिन पहले एरिजोना में रनवे से फिसलकर एक विमान बिजनेस जेट से टकराया था। इससे पहले स्कॉट्सडेल में मोटले क्रू सिंगर विन्स नील के निजी जेट के दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी। ये विमान स्कॉट्सडेल में एक रनवे से फिसल कर एक बिजनेस जेट से टकरा गया और फट गया।

बता दें कि जनवरी में वॉशिंगटन में अमेरिकन एयरलाइंस के यात्री जेट और सेना के हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 67 लोगों की मौत हुई थी। ये हादसा साल 2001 के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे घातक विमान दुर्घटना थी। इसके बाद 3 जनवरी को एक विमान हादसा फिलाडेल्फिया में हुआ था। इसमें एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 19 लोग घायल हुए थे।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...