11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका से पानामा भेजे गए निर्वासितों ने लगाई मदद की गुहार, भारतीय...

अमेरिका से पानामा भेजे गए निर्वासितों ने लगाई मदद की गुहार, भारतीय दूतवास ने कहा- होटल में सुरक्षित हैं भारतीय

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका में बिना कानूनी स्थिति वाले कई प्रवासियों को निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है। कार्रवाई के तहत कई निर्वासितों को पनामा के एक होटल में भेजा गया है, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं। इन लोगों को जब तक उनके मूल देश में वापस नहीं भेज दिया जाता, उन्हें होटल में रखा जाएगा। होटल से कुछ प्रवासियों ने मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने खिड़कियों से ‘कृपया हमें बचाओ’ लिखे संकेत दिखाए। इस बीच भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारतीय पनामा के होटल में सुरक्षित हैं और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले सप्ताह भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन और ईरान जैसे देशों के 299 प्रवासियों को पनामा भेजा गया था। इनमें से कुछ को डेरियन जंगल के पास एक दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

पनामा भेजे गए भारतीयों को लेकर दूतावास ने क्या कहा?
पनामा, निकारागुआ, कोस्टा रिका में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को कहा कि उन्हें पनामा भेजे गए भारतीयों के समूह तक ‘राजनयिक पहुंच’ मिल गई है। दूतावास ने एक्स एक बयान में कहा, ”पनामा के अधिकारियों ने हमें बताया है कि कुछ भारतीय अमेरिका से पनामा पहुंचे हैं। वे सुरक्षित हैं और एक होटल में ठहरे हैं, जहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। दूतावास की टीम ने उनसे मिलने की अनुमति ले ली है। हम उनकी देखभाल के लिए स्थानीय सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

पनामा के होटल में रखे गए प्रवासियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं
इसी प्रकार कोस्टा रिका ने गुरुवार से भारत, पाकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे देशों से 200 प्रवासियों को स्वीकार करने पर सहमति व्यक्त की है। पनामा ने प्रवासियों को शहर के डेकापोलिस नामक होटल में रखा है। निर्वासितों को उनके होटल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। होटल की सुरक्षा पुलिस की ओर से की जा रही है।

पनामा के सुरक्षा मंत्री ने क्या कहा?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पनामा के सुरक्षा मंत्री फ्रैंक अब्रेगो ने इस बात से इनकार किया है कि प्रवासियों को ‘हिरासत’ में लिया गया है। एक प्रेस ब्रीफिंग में अब्रेगो ने कहा, ”पनामा के नागरिकों की सुरक्षा और शांति की गारंटी के लिए इन लोगों को हमारे देश में घूमने की अनुमति नहीं है। हम उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा, भोजन और आरामदायक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।”पनामा सरकार के अनुसार, 13 प्रवासियों को उनके मूल देश वापस भेज दिया गया है। 175 से ज्यादा लोगों ने स्वेच्छा से घर लौटने पर सहमति जताई है और उन्हें फिलहाल डेकापोलिस होटल में रखा गया है।

97 प्रवासियों को डेरियन जंगल के पास कैंप में रखा गया
वापस जाने से इनकार करने वाले लोगों को सुदूर डेरियन प्रांत में एक प्रवासी सुविधा में रखा जाएगा। बुधवार देर रात तक, अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कम से कम 97 प्रवासियों को वन क्षेत्र के अंत में सैन विसेंट कैंप में स्थानांतरित कर दिया है। वर्षों से प्रवासी अमेरिका में अवैध प्रवेश के लिए कोलंबिया और पनामा को जोड़ने वाले खतरनाक वन क्षेत्र माने जाने वाले डेरियन गैप को पार करते रहे हैं। माना जा रहा है कि और भी लोग वहां स्थानांतरित किए जाएंगे।

 

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...