9.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेल35वीं गेंद पर पहला चौका, 58 का स्ट्राइक रेट... विराट कोहली की...

35वीं गेंद पर पहला चौका, 58 का स्ट्राइक रेट… विराट कोहली की इस पारी को ‘स्वार्थी’ नहीं तो क्या कहेंगे?

Published on

दुबई

भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पहले झटका लगा तो स्कोर 69 रन था। 10वें ओवर की 5वीं गेंद पर रोहित शर्मा 41 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उस समय भारत का रन रेट 7 का चल रहा था। इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर उतरे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में फिफ्टी लगाने वाले विराट से काफी उम्मीदें थी। लेकिन उनके आते ही भारत का रन रेट नीचे आने लगा।

विराट कोहली क्रीज पर जूझे
विराट कोहली को लगातार स्ट्राइक रोटेट करने के लिए जाना जाता है। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वह ऐसा नहीं कर पाए। पहला रन लेने के लिए उन्हें काफी जूझना पड़ा। 10वीं गेंद पर विराट खाता खोल पाए। इसके बाद भी उनका स्ट्रगल कम नहीं हुआ। अपनी पहली बाउंड्री लगाने के लिए उन्हें 35 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर विराट कोहली ने अपनी पारी का पहला चौका लगाया।

22 रन बनाकर लौटे पवेलियन
विराट कोहली 22 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। लेग स्पिनर रिशद हुसैन ने विराट को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को पूर्व भारतीय कप्तान ने कट करने की कोशिश की लेकिन वह गेंद को जमीन पर नहीं रख पाए। बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े सौम्य सरकार के हाथ में सीधी गेंद चली गई। विराट कोहली ने 38 गेंदों की अपनी पारी में सिर्फ एक चौका मारा। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 57.89 का रहा। गिल और विराट के बीच 77 गेंदों पर 43 रनों की साझेदारी हुई।

लेग स्पिनर के खिलाफ स्ट्रगल कर रहे
विराट कोहली पिछले कुछ समय से लेग स्पिनर के खिलाफ वनडे में स्ट्रगल कर रहे हैं। 2024 से वनडे में विराट ने 5 पारियों में लेग स्पिनर का सामना किया है और सभी बार उन्हीं का शिकार बने हैं। इस दौरान लेग स्पिन गेंदबाज के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदों पर 6.20 की औसत 60.78 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए हैं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...