6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में “अल्टरनेटर-समस्या निवारण और रखरखाव पहलुओं” पर ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का...

बीएचईएल में “अल्टरनेटर-समस्या निवारण और रखरखाव पहलुओं” पर ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल के एचआरडीसी विभाग में मेसर्स ओएनजीसी अधिकारियों के लिए “अल्टरनेटर-समस्या निवारण और रखरखाव पहलुओं” पर तीन दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आकाश दाणी, महाप्रबंधक (टीपीटीएन एवं सीईटी) ने किया। इस अवसर पर सुरेखा बंछोर, वरिष्‍ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडी), विकास रावतिया, वरिष्‍ठ उप महाप्रबंधक (टीएमई), संकाय डॉ. मनोज कुमार, उप महाप्रबंधक (सीईई) एवं एचआरडी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

श्री दाणी ने अपने उदबोधन में कहा कि मेसर्स ओएनजीसी हमारा सम्मानित ग्राहक और उपयोगकर्ता है और हम बिना किसी रुकावट के उनकी समस्याओं को हल करने और त्वरित सेवाएं प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह दोनों संगठनों के लिए सीखने का पारस्‍परिक मंच है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्‍होंने उपकरणों की क्या अहमियत है एवं सामने आने वाली परिचालन चुनौतियां क्या हैं इन मुद्दों का कैसे हल निकाला जाए पर बल दिया।

उन्होंने प्रतिभागियों को सत्र के दौरान नोट्स लेने चाहिए एवं शॉप विजिट के दौरान शॉप फ्लोर पर पारस्परिक चर्चा करनी चाहिए। श्रीमती बंछोर ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम मॉड्यूल की संक्षिप्‍त जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिभागियों को जितना संभव हो सके सीखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन उमेश कुमार सावले,प्रबंधक(एचआरडी) ने किया।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...