9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलघटिया फील्डिंग, यूं गिफ्ट करते गए विकेट... 3 कारण यही हाल रहा...

घटिया फील्डिंग, यूं गिफ्ट करते गए विकेट… 3 कारण यही हाल रहा तो पाकिस्तान के आगे भारत की खैर नहीं!

Published on

दुबई

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत की है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर गेंदबाजों के साथ शुभमन गिल बल्ले से जीत के हीरो रहे। पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 228 रन बनाए थे। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। 229 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम ने 47वें ओवर में हासिल कर पाई। इस मैच में भारतीय टीम की कई कमजोरी सामने आई है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ऐसा रहा टीम परेशानी खड़ी हो सकती है।

फील्ड में खिलाड़ियों ने किया निराश
वैसे तो भारत की फील्डिंग दमदार है लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में काफी गलतियां हुईं। सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कैच गिराया। 9वें ओवर में उन्होंने अक्षर पटेल की गेंद पर जाकेर अली को जीवनदान दिया। अगर रोहित कैच लेने ते अक्षर का हैट्रिक हो जाता। जाकेर ने 68 रनों की पारी खेली। फिर हार्दिक पंड्या ने तौहीद हृदय को जीवनदान दिया। उन्होंने आसान कैच गिराया। तौहीद ने शतक ठोक दिया। इसके अलावा विकेटकीपर केएल राहुल ने स्टंपिंग का आसान मौका गंवाया। पाकिस्तान के मैच में ऐसा हुआ तो टीम इंडिया दिक्कत में आ सकती है।

स्पिन के खिलाफ जूझते दिखे बल्लेबाज
भारतीय टीम के बल्लेबाज पीछे कुछ समय में स्पिन के खिलाफ काफी जूझते दिखे हैं। श्रीलंका में इसकी वजह से वनडे सीरीज में हार मिली। फिर न्यूजीलैंड ने घर में टेस्ट सीरीज में रौंदा। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में स्थिति कुछ ऐसी ही दिखी। बांग्लादेश दो स्पिनर मेहदी हसन मिराज और रिषाद हुसैन के साथ उतरी थी। उनके 20 ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 75 रन बनाए। यानी इसके खिलाफ रन रेट 4 से भी नीचे का रहा। पाकिस्तान के पास अबरार अहमद के अलावा सलमान आगा, खुशदिल शाह और कामरान गुलाम स्पिन गेंदबाजी के विकल्प हैं।

बल्लेबाजों का खराब शॉर्ट सिलेक्शन
भारतीय टीम के कई बल्लेबाजों ने गलत शॉट खेलकर विकेट फेंका। रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी। लक्ष्य बड़ा नहीं था लेकिन छक्का उड़ाने की कोशिश में वह आउट हो गए। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल भी गेंद उड़ाने की कोशिश में आउट हुए। केएल राहुल का कैच छूटा नहीं तो भारत के लिए दिक्कत बढ़ जाती। पाकिस्तान के खिलाफ इसका ध्यान रखना पड़ेगा। अगर टारगेट बड़ा नहीं है तो बल्लेबाजों को गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलने से बचना पड़ेगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...