9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलभारत Vs पाकिस्तान मैच से पहले IIT बाबा ने बताया कौन जीतेगा,...

भारत Vs पाकिस्तान मैच से पहले IIT बाबा ने बताया कौन जीतेगा, भविष्यवाणी सुन क्रिकेट फैंस का माथा झन्नाया

Published on

महाकुंभ से फेमस हुए आईआईटी बाबा अब इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन उनके इंटरव्यू और पॉडकास्ट के वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। लेकिन इस बार उनका एक ऐसा क्लिप वायरल हुआ है। जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को बुरी तरह नाराज कर दिया है। आईआईटी बाबा ने भारत-पाक मैच को लेकर एक ऐसी बात बोल दी है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं।

दरअसल, आईआईटी बाबा ने इंडिया के हार की भविष्यवाणी कर दी है। जिसके चलते लोगों का मूड खराब हो गया है। बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी 2025 को रविवार के दिन दोपहर ढाई बजे से दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवा मुकाबला खेला जाने वाला है।

आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी…
आईआईटी बाबा ने क्रिकेट को लेकर पहले भी बयान दिया था। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें पहले से ही पता की भारत जीतने वाली है। उन्होंने टीम की परफॉर्मेंस का क्रेडिट खुद लेते हुए यह घोषित कर दिया था कि उन्होंने ही भारत को टी20 विश्व कप का खिताब जिताया है। लेकिन इस बार पाकिस्तान के हाथों भारत के हार की भविष्यवाणी करके उन्होंने इंडियन फैंस को निराश कर दिया है।

भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले आईआईटी बाबा की इस वायरल क्लिप पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में बाबा कहते हैं कि ‘जब मैंने जितवाया और तुम लोग नहीं मान रहे, तो इस बार विराट कोहली से लेकर हर कोई एड़ी-चोटी का जोर लगा लो। मैंने कह दिया इंडिया नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी’ आईआईटी बाबा के इतने से बयान ने इंटरनेट का दिल दुखा दिया है।

23 फरवरी की रात…
इंडिया की हार की भविष्यवाणी करने वाले आईआईटी बाबा की यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 23 फरवरी की रात को बताता हूं। दूसरे यूजर ने कहा कि कर्मा में नहीं, लेकिन रोहित शर्मा में पूरा विश्वास है। तीसरे यूजर ने कहा कि हर बात के बाद बाबा हीहीहीही करने लगते है। चौथे यूजर ने कहा अगर इंडिया जीती, तब भी इनको सुनाऊंगा और हारी तब भी।

वो हंसी…
Instagram पर इस Reel को @unibit.in नाम के हैंडल ने पोस्ट करते हुए लिखा- वह हंसी सच में दुखी करने वाली थी। इस वीडियो पर जहां 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आए हैं। वहीं वीडियो को 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। जबकि पोस्ट पर 18 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...