19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedउदित नारायण संग रहना चाहती है पहली पत्नी, बोलीं- मुझे हक नहीं...

उदित नारायण संग रहना चाहती है पहली पत्नी, बोलीं- मुझे हक नहीं मिला, सिंगर का समझौते से इनकार

Published on

फेमस प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर चर्चा में हैं. वो शुक्रवार को सुपौल फैमिली कोर्ट में पेश हुए. उदित की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने 2022 में दांपत्य पुनर्स्थापना का मुकदमा दर्ज कराया था. सिंगर कई बार पेशी में अनुपस्थित रहे, जिसके कारण कोर्ट ने उन पर जुर्माना लगाया था.

नए विवाद में फंसे सिंगर उदित नारायण
फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय ने उदित नारायण को 28 जनवरी 2025 तक जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया था. रंजना के वकील अजय कुमार का कहना है कि उनकी मुवक्किल को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उनके अधिकारों की रक्षा होगी. रंजना नारायण झा ने कहा कि वो अपने पति के साथ रहना चाहती हैं. उम्र व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब उनके साथ जीवन बिताने की इच्छा रखती हैं.

साथ रहना चाहती है उदित की पहली पत्नी
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि जब वो मुंबई में उदित नारायण से मिलने जाती हैं, तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं. कोर्ट में पेशी के बाद रंजना ने कहा कि आज कोर्ट में उदित नारायण जी ने समझौते से इनकार कर दिया है और उन्होंने केस लड़ने की बात कही है. रंजना झा ने बताया कि शादी के बाद भी उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं मिला और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया. उन्होंने न्यायालय से न्याय की उम्मीद जताई है.

उदित नारायण ने की 2 शादियां
इस पूरे मामले में अभी तक सिंगर का रिएक्शन नहीं आया है. 2006 में रंजना ने उदित की पहली पत्नी होने का दावा किया था. सिंगर ने पहले तो इस बात को झुठलाया. बाद में उन्हें पहली पत्नी मानते हुए जरूरी आर्थिक सपोर्ट करने का वादा किया. लेकिन ये विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. पहली पत्नी सिंगर संग रहने की इच्छा जता रही है.उदित की दूसरी पत्नी का नाम दीपा गहतराज है. जानकारी के मुताबिक, पहली शादी में रहते हुए उदित का दीपा संग अफेयर शुरू हुआ था. 1985 में उन्होंने दूसरी शादी की. इस रिश्ते से उनका एक बेटा है आदित्य नारायण, वो भी पेशे से सिंगर हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...