11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यकरप्शन की शिकायत वापस लेने पर भड़के मंत्री मदन दिलावर , जानिए...

करप्शन की शिकायत वापस लेने पर भड़के मंत्री मदन दिलावर , जानिए कैसे पलटा सरपंच और VDO पर केस

Published on

कोटा:

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर की ओर से लिया गया एक्शन सुर्खियों में है। दरअसल मंत्री दिलावर ने सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत को वापस लेने वाले पर एक्शन लिया है। भ्रष्टाचार के मामले में सीएमओ में शिकायत करने वाले शख्स की ओर से शिकायत वापस ले लेने पर मंत्री दिलावर ने गुस्सा दर्शाया है। साथ ही उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराने और पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

17 फरवरी 2024 को रामलाल माली ने दी थी शिकायत
जानकारी के अनुसार उप सचिव (एसएल) मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय राजस्थान सरकार को 17 फरवरी 2024 को रामलाल माली (वार्ड पंच नंबर 2) निवासी ग्राम खडात, तहसील आबू रोड, जिला सिरोही ने ग्राम पंचायत खडात के वर्तमान सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि इन दोनों ने पद का और सरकारी राशि का दुरुपयोग कर राजकोष को हानि पहुंचाई है। इसकी जांच की जाए।

पहले दर्ज करवाई शिकायत, फिर वापस ली
उल्लेखीय है कि पूरे मामला जानकारी में आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए मामले की जांच के लिए तत्कालीन संभागीय आयुक्त पाली को निर्देशित किया था। संभागीय आयुक्त ने जिला परिषद सीईओ से रिपोर्ट तलब कर ली। लेकिन जांच शुरू होने से पहले वार्ड पंच रामलाल माली ने शिकायत वापस ले ली।

उल्लेखनीय है कि इस केस में रामलाल माली ने 50 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर शिकायत वापस लेने की अपील की थी। उन्होंने जांच नहीं करवाने का शपथ पत्र पेश कर दिया था। लिहाजा, शिकायत वापसी के आधार पर संभागीय आयुक्त ने रिपोर्ट में कार्रवाई नहीं करने की सिफारिश की। लेकिन जब मामला मंत्री दिलावर के संज्ञान में आया। तो उन्होंने फौरन एक्शन लेकर शिकायतकर्ता पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराने का आदेश दे दिया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...