भेल भोपाल।
श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने बताया कि न्यायालय का अंतिम आदेश जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है की श्रमिकों को मई 2024 से पूरे एरियर सहित भुगतान किया जाए एवं राज्य सरकार दो दिन में अपना आदेश जारी करे। इस आदेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री गुप्ता का कहना है कि यह प्रदेश के 25 लाख कार्य करने वाले प्रत्येक श्रमिकों, आऊट सोर्स कर्मचारियों, ठेका मजदूरों की जीत है।
